{"_id":"69baea5d59f933346a05e51c","slug":"lakhimpurs-wanted-criminal-arrested-from-hardoi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-170740-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर का इनामिया बदमाश हरदोई से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर का इनामिया बदमाश हरदोई से गिरफ्तार
Wed, 18 Mar 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
आरोपी अंशुल उर्फ अंशू-स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम हलियापुर निवासी अंशुल शुक्ला उर्फ अंशू को एसटीएफ ने हरदोई जिले के माधौगंज से गिरफ्तार कर लिया। अंशुल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था।
अंशुल ने वर्ष 2019 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामलों के बाद क्षेत्र में उसका खौफ फैल गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शुरुआती घटनाओं के बाद उसे जेल भेजा गया था। गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद कुछ समय तक शांत रहने के बाद वह फिर सक्रिय हो गया और धमकी, मारपीट व अन्य वारदातों को अंजाम देने लगा। फरधान थाना क्षेत्र में बैंक मित्र से लूट की घटना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस महानिदेशक ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पूछताछ में सामने आया कि अंशुल अपने बड़े भाई के साथ अलीयागंज निवासी मुन्नेलाल की हत्या के मामले में भी शामिल रहा है। जेल से 2021 में छूटने के बाद उसने फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दीं। वर्ष 2024 में छेड़खानी और 2026 में बैंक मित्र से लूट जैसी घटनाओं में भी उसका नाम सामने आया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद