फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur municipality: BSP's Anju is the richest, independent Ira has the least assets

लखीमपुर नगर पालिका : बसपा की अंजू सबसे अमीर, निर्दलीय इरा के पास सबसे कम संपत्ति

Fri, 21 Apr 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur municipality: BSP's Anju is the richest, independent Ira has the least assets
लखीमपुर खीरी। नामांकन वापसी के बाद लखीमपुर नगर पालिका सीट से अब कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें बसपा उम्मीदवार ने सत्ता पक्ष की पुष्पा सिंह को संपत्ति के मामले में पटखनी दे दी है। जबकि, दूसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार रमा मोहन बाजपेई, तीसरे पर भाजपा की पुष्पा सिंह व चौथे नंबर पर भाजपा की बागी और निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के चुनाव में भले ही प्रत्याशी अपनी चुनावी बिसात बिछाने में जुटे हों, लेकिन चुनाव से पहले ही प्रत्याशियों की संपत्ति चर्चा का विषय बनी हुई है। नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय में दाखिल प्रत्याशियों के एफिडेविट में संपत्ति के विवरण के लिहाज से बसपा की अंजू मिश्रा सबसे अमीर हैं। उनके कुल 5.12 करोड़ की संपत्ति है, जबकि दूसरे नंबर पर सपा की रमा मोहन बाजपेई काबिज हैं। उनके पास कुल 5.09 करोड़ की संपत्ति है। बसपा प्रत्याशी के पास सपा से 2,73,481 रुपये की संपत्ति अधिक है। उधर, भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह के पास कुल 3.22 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, भाजपा की बागी और निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव के पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास 1.91 करोड़ की कुल संपत्ति है।
विज्ञापन


शिक्षा के मामले में इरा अमीर, रमा गरीब
लखीमपुर खीरी। संपत्ति के मामले में इरा भले ही अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कमजोर हों लेकिन पढ़ाई-लिखाई के मामले में उनके पास हायर डिग्री है। विज्ञान विषय में वह डॉक्टरेट हैं। वहीं, सबसे अमीर प्रत्याशी अंजू मिश्रा स्नातक हैं। पुष्पा सिंह जहां परास्नातक हैं तो सपा प्रत्याशी रमा मोहन बाजपेई की शिक्षा हाइस्कूल तक ही है। वहीं, इरा श्रीवास्तव के खिलाफ जहां तीन मुकदमे दर्ज हैं, वहीं रमा बाजपेई के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। हालांकि, उनके पति मोहन बाजपेई के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। उधर, पुष्पा सिंह और अंजू मिश्रा फिलहाल आपराधिक मामलों से बरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए अपने प्रत्याशियों को
1-इरा श्रीवास्तव (निर्दलीय)
शिक्षा-पीएचडी
नकद- खुद के पास 10 हजार, पति के पास एक लाख
चल संपत्ति- 35 लाख रुपये
अचल संपत्ति- 1 करोड़ 55 लाख
मुकदमा- धोखाधड़ी समेत तीन मामले दर्ज एक कोर्ट में।
कर्ज- करीब 50 लाख
कुल संपत्ति- 1.91 करोड़ रुपये

2- पुष्पा सिंह (भाजपा)
शिक्षा- परास्नातक नकद- खुद के पास 1.75 लाख, पति के पास 1.88 लाख
चल संपत्ति- 6828997 (68.28 लाख)
अचल संपत्ति- 25050000 (2.5 करोड़)
कुल संपत्ति -32242997(3.2 करोड़)
मुकदमा- कोई नहीं

3- रमा मोहन बाजपेई (सपा)
शिक्षा- हाईस्कूल
नकद- एक लाख, पति के पास 50 हजार
चल संपत्ति- 23273809 (2.32 करोड़)
अचल संपत्ति- 27507400 (2.75 करोड़)
कुल संपत्ति - 50931209 (5.09 करोड़: 54 लाख का कर्जा

4- अंजू मिश्रा (बसपा)
शिक्षा- स्नातक
नकद - 50 हजार, पति 21 हजार
चल संपत्ति- 99,83,690
अचल संपत्ति- 4.11 करोड़
कुल संपत्ति- 5.12 करोड़
कर्जा- 2.17 लाख
मुकदमा- जीरो

पिछले चुनाव के मुकाबले रमा बाजपेई की बढ़ गई 1.95 करोड़ की संपत्ति
लखीमपुर खीरी। पिछले चुनाव में बसपा से चुनाव लड़कर दूसरे नंबर पर रही रमा मोहन बाजपेई की पांच साल में हारने के बावजूद 1.95 करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ गई है। पिछले चुनाव में उन्होने जहां 3.14 करोड़ की संपत्ति का विवरण दाखिल किया था। वहीं इस बार बढ़कर वह 5.12 करोड़ हो गया है। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में 1.95 करोड़ का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed