फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur-Mailani railway station will look like an airport

Lakhimpur Kheri News: एयरपोर्ट की तरह दिखेंगे लखीमपुर-मैलानी रेलवे स्टेशन

Tue, 27 Feb 2024 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur-Mailani railway station will look like an airport
लखीमपुर स्टेशन पर ​शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौजूद अति​थि​- संवाद
लखीमपुर खीरी। अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों की लागत से विकसित हो रहे मैलानी और लखीमपुर रेलवे स्टेशन भविष्य में एयरपोर्ट की तरह दिखेंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने मैलानी में 17.76 करोड़ तो लखीमपुर स्टेशन में 16.39 करोड़ से होने वाले यात्री सुविधाओं के कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया।
विज्ञापन

लखीमपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के लोकार्पण में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को आना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उनकी जगह उनके प्रतिनिधि अरविंद सिंह आए थे। मुख्य अतिथि के अलावा राज्य सभा सांसद रामजी, शहर विधायक योगेश वर्मा, विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता भी नहीं पहुंचे। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव को मुख्य अतिथि बनाया गया। मौके पर मौजूद अन्य जनप्रतिनिधि और रेलवे के अफसरों ने शिलापट से पर्दा हटाकर विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जमीन मिली तो अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने रेलवे अफसरों से सेल्फी पॉइंट बनाने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि लखीमपुर में रेलवे स्टेशन नोएडा और दिल्ली जैसे बड़े शहरों की तरह दिखेगा। कार्यक्रम के दौरान जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह, रेलवे लखनऊ मंडल के ईडीपीएम आरआर कनौजिया, लखनऊ की सीनियर इंजीनियर मानसी मित्तल, लखीमपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक बृजलाल राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
लखीमपुर के इन कार्यों का हुआ शिलान्यास
मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया के विकास व स्थानीय कला के तहत स्टेशन का सौंदर्यीकरण, प्लेटफार्म सरफेस का अपग्रेडेशन, उन्नत लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियों, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडिशनर, यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड, एलईडी, स्टेशन नाम पट्टिकाओं, 12 मीटर चौड़ा पैदल उपरिगामी पुल, स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय, शौचालयों का आधुनिकीकरण, दो लिफ्ट, दो स्वचालित सीढ़ियों का शिलान्यास किया गया।
---------------------
कार्यक्रम में यह बच्चे हुए सम्मानित
रेलवे ने पिछले दिनों विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं थी। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में कक्षा सात की रिद्धिमा राठौर प्रथम, कक्षा छह के पार्थ मोहन द्वितीय, कक्षा आठ की नविका रस्तोगी तृतीय, वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की आस्था शुक्ला प्रथम, नौ की नेहा चंद्रा द्वितीय व आयुष सिंह तृतीय को पुरस्कृत किया गया।

---------------
पौने दो घंटे देरी से हुआ कार्यक्रम, परेशान हुए लोग
प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम सोमवार को सुबह 10.45 बजे प्रस्तावित था, लेकिन दोपहर 12.25 बजे के बाद शुरू हो सका। लखीमपुर स्टेशन पर कार्यक्रम में बुलाए गए विभिन्न स्कूल के बच्चों के साथ ही आम लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कार्यक्रम काफी लेट होने की वजह से सभी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अगले हिस्से की कुर्सियों तो स्कूल के बच्चों की वजह से भरी नजर आई, लेकिन पिछले हिस्से की सारी की सारी कुर्सियां पूरे समय खाली रहीं।

लखीमपुर स्टेशन पर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि- संवाद

लखीमपुर स्टेशन पर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि- संवाद

लखीमपुर स्टेशन पर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि- संवाद

लखीमपुर स्टेशन पर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि- संवाद

लखीमपुर स्टेशन पर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि- संवाद

लखीमपुर स्टेशन पर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed