फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri girl suicide case accused Johid wanted to convert the girl

Girl Suicide: किशोरी का धर्मांतरण करना चाहता था जोहिद, मृतका की मां से बोला था- निकाह कर दो या बदनामी झेलो

Sun, 05 Nov 2023 12:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Nov 2023 12:07 PM IST
सार

संपूर्णानगर में दो नवंबर को 17 वर्षीय किशोरी का शव घर में लटका मिला था। किशोरी आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत थी। मामले में मृतका के परिवार ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुख्य आरोपी जोहिद अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी तीन फरार हैं। 

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri girl suicide case accused Johid wanted to convert the girl
भीड़ ने आरोपी की दुकान का फर्नीचर जलाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। मृतका की मां ने आरोपी जोहिद अख्तर पर बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जोहिद ने प्रेम प्रसंग में फंसाकर उनकी पुत्री का अश्लील वीडियो बनाया। ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी के परिजन आरोपी के परिवार से शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट गई। 

विज्ञापन


आरोपी ने कहा था कि अपनी पुत्री से निकाह कर दो या फिर बदनामी झेलो। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि जोहिद उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। मामले में पीड़ित परिवार ने जोहिद समेत चार लोगों के खिलाफ किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने, धर्म परिवर्तन व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने आदि धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी जोहिद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई शोएब, शोहिल और पिता जाहिद नूर पकड़ से दूर हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- संपूर्णानगर बवाल: थाना प्रभारी निलंबित...आरोपी जोहिद की दुकान पर चलेगा बुलडोजर; पढ़ें अब तक का घटनाक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने शनिवार सुबह नौ बजे किशोरी का शव खजुरिया मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था। प्रदर्शन करते हुए कई दुकानों में तोड़फोड़ की। जोहिद की फर्नीचर की दुकान का सामान बाहर निकालकर फूंक दिया। पुलिस ने लाठियां चलाई तो भीड़ ने भी पत्थर बरसाए। पांच घंटे बवाल चलता रहा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी गणेश प्रसाद साहा से लेकर शाम तक आईजी रेंज तरुण गाबा भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार की मांगें माने जाने का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार कराया। 

Lakhimpur Kheri girl suicide case accused Johid wanted to convert the girl
शनिवार को आरोपी की दुकान में हुई थी तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार ने की थीं ये मांगें 
मृतका किशोरी के परिजन व ग्रामीणों ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दस सूत्रीय मांगपत्र दिया। इसमें आरोपियों की सारी संपत्ति जब्त किए जाने, पीड़ित परिवार को मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने के साथ परिजन के साथ खड़े किसी भी व्यक्ति पर कोई कानूनी कार्रवाई न किए जाने की मांग उठाई गई। 

इसके अलावा पीड़ित परिवार व रिश्तेदारों को पुलिस सुरक्षा दिए जाने, लाठीचार्ज कराने वाले थाना प्रभारी संपूर्णानगर व चौकी इंचार्ज खजुरिया को बर्खास्त किए जाने, आरोपी की मां का नाम एफआईआर में बढ़ाकर गिरफ्तार किए जाने के साथ आरोपी की बाजार में मौजूद अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की गई थी। वहीं हालात न संभाल पाने पर एसपी ने थाना प्रभारी सियाराम वर्मा को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed