{"_id":"6b0329ad41bd7255e6048162","slug":"lakhimpur-depot-will-run-direct-bus-to-ayodhya-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-190372-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अयोध्या के लिए लखीमपुर डिपो चलाएगा सीधी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अयोध्या के लिए लखीमपुर डिपो चलाएगा सीधी बस
Sun, 22 Nov 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लखीमपुर डिपो सीधी बस सेवा शुरू करेगा। इसके साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी बस संचालन की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
लखीमपुर से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या आते-जाते हैं, लेकिन स्थानीय डिपो की कोई सीधी बस सेवा नहीं है। फिलहाल अयोध्या डिपो की एक बस राजापुर चौराहे से दोपहर 12 बजे वापस अयोध्या जाती है। वहीं, गोला डिपो की दूसरी बस सुबह साढ़े नौ बजे अयोध्या के लिए रवाना होती है। इन बसों का समय निर्धारित न होने से यात्रियों को परेशानी होती है।
लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि अयोध्या सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए बस संचालन की संभावनाएं तलाशने को सर्वे कराया जाएगा।