फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur accident: Minister's son Ashish did not come to the notice of the police, called again today

लखीमपुर खीरी: इंटरनेट बंद, सिद्धू धरने पर, पुलिस का 18 घंटे बाद दूसरा नोटिस, आशीष मिश्र को आज 11 बजे फिर बुलाया

Sat, 09 Oct 2021 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Oct 2021 12:45 AM IST
सार

गृह राज्यमंत्री के घर 18 घंटे बाद दूसरा नोटिस चस्पा, आज 11 बजे फिर बुलाया गया है ख्य आरोपी आशीष को। पिता ने कहा-आएगा।

विज्ञापन
Lakhimpur accident: Minister's son Ashish did not come to the notice of the police, called again today
लखीमपुर खीरी हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र और तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेश नहीं हुआ। चार घंटे बाद पुलिस ने दूसरा नोटिस फिर से उसके घर पर चस्पा कर दिया। इसमें आशीष मिश्र को क्राइम ब्रांच के सामने बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार सुबह 11 बजे बुलाया गया है। 

विज्ञापन


तीन अक्तूबर को हुए तिकुनिया कांड में आशीष मिश्र को शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर में पेश होना था। इसके लिए गुरुवार को उसके घर पर नोटिस लगाया गया था। शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच में निर्धारित समय दस बजे से पहले ही डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल पहुंच गए। उसके बाद एसपी विजय ढुल भी पहुंचे, लेकिन दोपहर दो बजे तक आशीष नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के घर के बाहर दूसरा नोटिस चस्पा करवा दिया। 
विज्ञापन


इस दूसरे नोटिस में लिखा गया है कि हत्या व अन्य धाराओं के मुकदमे में आशीष मिश्र को शुक्रवार सुबह 10 बजे क्राइम ब्रांच के दफ्तर में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया था। लेकिन उनके द्वारा स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है। लिहाजा उन्हें फिर निर्देशित किया जाता है कि शनिवार सुबह 11 बजे क्राइम ब्रांच दफ्तर में पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। नोटिस में लिखा गया है कि यदि आशीष मिश्र ऐसा नहीं करते हैं तो नियमानुसार उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय मिश्रा टेनी बोले- मेरा बेटा निर्दोष, आज देगा निर्दोष होने का सबूत 
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है। उन्होंने कहा कि बेटे की तरफ से नोटिस का लिखित जवाब दिया गया है। बेटे का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह शुक्रवार को पेश नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बेटा कल (यानी आज) जांच एजेंसी के सामने पेश होकर अपने निर्दोष होने के सबूत देगा। उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है इसका राजनीतिक उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कोई पक्षपात नहीं होता। निष्पक्ष जांच होगी, इसमें पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के वेष में कुछ उपद्रवी भीड़ में शामिल थे।

इंटरनेट सेवा फिर से बंद
लखीमपुर खीरी में शुक्रवार देर शाम को फिर से इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इससे पहले भी इंटरनेट बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में बहाल कर दिया गया था। लेकिन कल शाम को फिर से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। 


सिद्धू मौन अनशन पर
नवजोत सिंह सिद्धू निघासन में पत्रकार रमन कश्यप के घर पर मौन अनशन पर बैठ गए हैं। सिद्धू ने कहा कि जब तक मंत्री के बेटे गिरफ्तार नहीं हो जाते, अनशन से नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed