फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lack of cadavers affects medical students' studies

Lakhimpur Kheri News: कैडेवर की कमी से मेडिकल विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित

Sat, 27 Sep 2025 08:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 27 Sep 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Lack of cadavers affects medical students' studies
मेडिकल कॉलेज। स्रोत : कॉलेज
लखीमपुर खीरी। देवकली के सैदापुर झाउ स्थित मेडिकल कॉलेज में कैडेवर (शव) की किल्लत है। चिकित्सा शिक्षा में कैडेवर का उपयोग शरीर रचना (एनाटॉमी) और शल्य तकनीक सीखने के लिए किया जाता है। बिना वास्तविक शरीर के अभ्यास के विद्यार्थियों का अनुभव अधूरा रह जाता है। भविष्य में चिकित्सकीय कौशल प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के पहले सत्र में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मानक के अनुसार, मेडिकल काॅलेजों में छात्रों के अध्ययन के लिए प्रति 10 छात्र पर एक मानव शव होना चाहिए, लेकिन जिले के कॉलेज में महज छह शव ही मौजूद हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी इसका असर हो रहा है।
विज्ञापन



कॉलेज प्रशासन ने बताया कि कैडेवर की कमी का मुख्य कारण देहदान में कमी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय अस्पतालों और दानदाताओं के साथ संपर्क बढ़ाकर जल्द ही पर्याप्त कैडेवर उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि कैडेवर से ही छात्र शरीर की संरचना, रोग पहचान और सर्जिकल कौशल सीख पाते हैं। बिना इसके अनुभव के केवल थ्योरी पढ़ना भविष्य के डॉक्टरों की दक्षता प्रभावित कर सकता है।
--------------------------

यह शव दान के लिए नहीं किए जाते हैं स्वीकार

-क्षय रोग (टीबी) से संक्रमित व्यक्ति का शव। कैंसर संक्रमित। एचआईवी (एड्स) संक्रमित। हेपेटाइटिस बी या सी से संक्रमित। किसी गंभीर संक्रमण से संक्रमित। शव परीक्षण या पोस्टमॉर्टम के बाद का शरीर।
--------------------------
यह कर सकते हैं देह दान

-ब्रेन डेड व्यक्ति का दिल मशीनों की मदद से धड़कता रहता है, जिससे अंगों में रक्त संचार बना रहता है। कार्डियक डेड डोनर। प्राकृतिक रूप से हुई मौत।
--------------------------
अन्य जिलों से कैडेवर मंगवाए गए हैं। जिले में भी लोगों को देहदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। बाकी बच्चों के तीन बैच बनाए गए हैं। इससे सभी बच्चे कैडेवर पर पढ़ाई करते हैं।
-डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed