फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Labourer dies under suspicious circumstances, cousin expresses suspicion

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत, चचेरे भाई ने जताया संदेह

Sat, 05 Apr 2025 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Labourer dies under suspicious circumstances, cousin expresses suspicion
बहराइच। विशेश्वरगंज सीएचसी में शनिवार सुबह इलाज के लिए पहुंचे एक श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजन मौत को संदिग्ध बता रहे हैंं।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के शारदा नगर क्षेत्र के मुकुंदा गांव निवासी राममिलन (22) श्रमिक थे। वह गोंडा जिले के धानेपुर में मजदूरी करते थे। शनिवार को वह साथियोंं के साथ चारपहिया वाहन से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और साथियों ने उन्हेंं विशेश्वरगंज सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई रामजीवन ने बताया कि युवक पूरी तरह स्वस्थ था। साथी अचानक उनके सिर में दर्द व बुखार होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा मामला संदिग्ध लग रहा है। विशेश्वरगंज थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेंं मौत का सही कारण पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed