फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Laborer peeling sugarcane dies in tiger attack

Lakhimpur Kheri News: गन्ना छील रहे मजदूर की बाघ के हमले में मौत

Sat, 13 Apr 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Laborer peeling sugarcane dies in tiger attack
ममरी। मजदूरी पर गन्ना छीलने गए हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम हर्रैया निवासी मजदूर रामू (40) पुत्र तौले राम की शुक्रवार दोपहर खेत में छिपे बाघ के हमले में मौत हो गई। लगातार हो रहे बाघ के हमलों से लोगों में दहशत है। लोग अब खेतों पर जाने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

रामू शुक्रवार की दोपहर मोहम्मदी वन रेंज के ग्राम वनबघेल सुहेला के पास स्थित खेत में गन्ना छीलने गया था। इसी बीच गन्ने में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। रामू के साथ उसका भाई श्यामू और अन्य मजदूर कुछ दूरी पर थे। सभी के शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर फिर गन्ने के खेत में घुस गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे मोहम्मदी-महेशपुर रेंज के रेंजर नरेश पाल सिंह, डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा आदि वनकर्मियों ने घायल मजदूर को सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ के बढ़ते हमलों से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि वनकर्मियों की दो टीम बाघ की निगरानी में लगा दी हैं। गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गांववालों का कहना है कि यह वही बाघ हो सकता है, जो बृहस्पतिवार को मड़िया सड़क गांव के पास मेवालाल के खेत में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed