फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Krishi Vigyan Kendra will prove to be a milestone for farmers: Shahi

किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा कृषि विज्ञान केंद्र : शाही

Thu, 29 Feb 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Krishi Vigyan Kendra will prove to be a milestone for farmers: Shahi
किसानों को संबो​धित करते हुए कृषि राज्य मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
महेवागंज। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा यूपी का यह पहला जिला है, जहां दो कृषि विज्ञान केंद्र की सौगात मिली है। इनका किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। संशोधित बीज और नई तकनीक की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के जरिये फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। फसल में लगने वाली बीमारियों और कीट पतंगों का निवारण होगा। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय ग्रह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने भी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि महिलाओं में खेती की रुचि बढ़ रही है। अपने घर के पुरुषों के साथ वह बराबर काम करती हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी होने पर प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन किसानों को दिखाया गया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दिनेश सिंह ने कहा कि खेती किसानी अब आसान हो जाएगी। किसानों की भागदौड़ बचेगी। मशरूम, गन्ना, मटर, धान गेहूं के अलावा अन्य फसलों के उत्पादन तकनीक की जानकारी और प्रशिक्षण किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ डॉ. अनिल सिंह, कृषि केंद्र के डायरेक्टर डॉ. आर विश्वनाथन, आरके सिंह, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. विवेक पांडेय, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed