फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   korona virus

जनता कर्फ्यू कल, सब्जी और फल के दाम चढ़े

Sat, 21 Mar 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
korona virus
लखीमपुर खीरी। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। उन्होंने देशवासियों से रविवार को सुबह सात से रात नौ बजे तक घर पर ही रहने को कहा है, जिससे संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। जनता कर्फ्यू की जानकारी मिलने के शुक्रवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। खरीदारों की संख्या बढ़ने से सब्जियों के साथ फलों के दामों में दस से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

लोगों ने शुक्रवार को सब्जियों, दूध, फलों की जमकर खरीदारी की। इससे बाजार में काफी रौनक रही। अचानक बढ़ी खरीदारी से सब्जियों से लेकर फलों तक के दाम दस से 15 प्रतिशत बढ़ गए हैं। जो फल कल तक 30 से लेकर 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे थे, शुक्रवार को उनके दाम अचानक 50 रुपये पहुंच गए। ऐसा ही हाल सब्जी मंडी का है। सब्जियों के दामों में भी इजाफा हुआ है। मेन रोड के फल विक्रेता जानू का कहना है कि गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को फल मंडी में तेजी रही। सभी फलों के दामों में 10 से लेकर 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

फलों के भाव
दो दिन पूर्व आज का भाव प्रति किलो
सेब 100 120
पपीता 40 50
अंगूर 60 80
अनार 80 120
संतरा 35 50
केला 35 50 रुपये प्रति दर्जन
सब्जियों के दाम प्रति किलोग्राम
सब्जी गुरुवार शुक्रवार
आलू 18 20
टमाटर 15 20
कद्दू 25 30
गोभी 25 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed