{"_id":"66f9aaa09b5eb2b8af033604","slug":"knock-of-second-tiger-in-mohammadi-maheshpur-range-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-130102-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी-महेशपुर रेंज में दूसरे बाघ की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी-महेशपुर रेंज में दूसरे बाघ की दस्तक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के इमलिया व मूड़ा अस्सी गांव निवासी युवकों को मारने वाला बाघ अभी पकड़ा नहीं जा सका। रविवार को दूसरे बाघ ने दस्तक दी है। गांव भदैया निवासी युवक पर हमला करने वाला बाघ दूसरा बताया जा रहा है। इस बाघ को वापस जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा है।
वन विभाग और डॉक्टरों की टीम गांव मूड़ा अस्सी के पास गन्ने के खेतों में रहने वाले बाघ को पकड़ने के प्रयास में जुटी है। कैमरे, पिंजरे लगाकर और थर्मल ड्रोन से बाघ की लोकेशन का पता किया जा रहा है। दुधवा की दो हथिनियों सुलोचना और डायना की भी मदद ली जा रही है। अभी यह बाघ पकड़ में भी नहीं आया कि रविवार को हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भदैया निवासी तेजपाल पर बाघ ने हमला कर दिया।
तेजपाल की हालत गंभीर है। वन विभाग ने बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह बाघ दूसरा है। भदैया गांव जंगल के करीब है। कोई अन्य बाघ आबादी में आ गया होगा। दक्षिण खीरी प्रभाग के डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि ग्रामीण पर बाघ ने हमला किया है। निगरानी कराई जा रही है। जंगल के नजदीक होने के चलते बाघ को वापस जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जाएगा। यह दूसरा बाघ हो सकता है।