फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   KK Shukla elected president and Anup minister elected

Lakhimpur Kheri News: केके शुक्ला अध्यक्ष और अनूप मंत्री निर्वाचित

Tue, 21 Jan 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
KK Shukla elected president and Anup minister elected
गोला सेंट्रल बर एसोसिएशन के विजेता उम्मीदवार। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को गोला सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में केके शुक्ला अध्यक्ष, अनूप कुमार वर्मा मंत्री और मोहम्मद तारिक इस्लाम को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

तहसील परिसर स्थित बार संघ सभागार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी विमल कुमार श्रीवास्तव, सह निर्वाचन अधिकारी रामजीलाल दीक्षित, विजय प्रकाश वर्मा, पंकज वर्मा और आलोक गुप्ता की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर रामकुमार गौतम को 87, प्रदीप कुमार सिंह को 44 , कालिका प्रसाद मौर्य को 25, कृष्ण कुमार शुक्ला (केके शुक्ला) को 91 मत मिले।
कृष्ण कुमार शुक्ला को चार मतों से विजयी घोषित किया गया। मंत्री पद के लिए संदीप कुमार अवस्थी को 122 और अनूप कुमार वर्मा को 125 मत मिले। अनूप कुमार वर्मा को विजयी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद तारिक इस्लाम को 137 और अचल कुमार श्रीवास्तव को 109 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तारिक इस्लाम 28 मतों से विजयी घोषित किए गए। वहीं एकल नामांकन होने से कोषाध्यक्ष के लिए अमित कुमार, संयुक्त मंत्री के लिए सुमित गिरि को निर्विरोध चुना गया है। समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed