फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kissan sammanit

अच्छा उत्पादन करने वाले 32 किसान सम्मानित

Tue, 23 Dec 2014 07:34 PM IST
लखींमपुर खीरी/ अमर उजाला ब्यूरो
लखींमपुर खीरी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
kissan sammanit
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें कृषि विभाग ने जनपद के 32 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। डीएम गौरव दयाल ने कार्यक्रम में खरीफ 2014, रबी 2013-14 के क्राप कटिंग परिणामों में अच्छा स्थान हासिल करने वाले किसानों को शाल और चेक भेंट कर सम्मानित किया। डीएम ने किसानों का आह्वान करते हुए उन्नत तकनीक का प्रयोग कर उपज बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कृषि प्रसार भवन में कार्यक्रम के दौरान खरीफ 2014 में धान की रिकार्ड पैदावार करने वाले सदर ब्लाक के खानपुर निवासी किसान बहादुर लाल को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. शिवकुमार केसरी ने बताया कि बहादुर लाल ने 81.2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से धान का उत्पादन किया, जो अभी तक रिकार्ड है। मसानखंभ निवासी किसान मर्रा लाल को धान उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि बेहजम के टेड़वा निवासी चिंताराम को उर्द उत्पादन में प्रथम और मितौली के कल्लुआमोती निवासी रामशंकर को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। रबी वर्ष 2013-14 में गेहूं उत्पादन के लिए बिजुआ के पूजागांव अषाढ़ी निवासी शैलेंद्र कुमार को प्रथम पुरस्कार मिला, उन्होंने 65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त की है।
जबकि पसगवां के निजामपुर निवासी चंदकुमार को गेहूं उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार मिला। मसूर उत्पादन के लिए लखीमपुर के गांव राजेपुर निवासी मंजू देवी को प्रथम और बिजुआ के रतनापुर निवासी जितेंद्र कुमार को द्वितीय पुरस्कार मिला।
कृषि भवन परिसर में रेशम विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, इफको, गन्ना विभाग समेत कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने प्रदर्शनी लगाकर किसानों को नवीनतम तकनीक और दवाइयों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र्र यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी (आईडब्ल्यूएमपी) कमलेश त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह, डीएचओ दिग्विजय सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य अनिल गुप्ता, कृषि वैज्ञानिक पीसी बिसेन आदि अधिकारी मौजूद रहे।
कृषि विभाग को अच्छी प्रदर्शनी का खिताब
कृषि भवन परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी की ग्रेडिंग की गई, जिसमें कृषि विभाग को पहला स्थान मिला। जबकि रेशम विभाग को द्वितीय और किसान मजदूर संगठन की कोमल सिंह को तृतीय स्थान हासिल हुआ।

यह किसान भी हुए सम्मानित
दुग्ध उत्पादन में बेहजम के नींबा शिवपुरी निवासी विट्टन सिंह को प्रथम और नकहा के निजामपुर निकटी निवासी नंदकिशोर को द्वितीय पुरस्कार मिला। शुद्ध दुग्ध उत्पादन के लिए ईसानगर निवासी शंकर यादव को प्रथम और मितौली के ठाकुरगंज निवासी मायाराम को द्वितीय पुरस्कार मिला। इसी तरह मटर की खेती में किसान तरसेम सिंह को प्रथम, खेमकरन को द्वितीय, तोरई के लिए नत्थू लाल को प्रथम और लालाराम को द्वितीय, गन्ना पौध उत्पादन में केसर सिंह को प्रथम और नीरज गुप्ता को द्वितीय, गन्ना पेड़ी उत्पादन में गुरबचन सिंह को प्रथम और दरलाज सिंह को द्वितीय, कोया उत्पादन में कमला, रामजती, अनीशा और नीरज, मछली उत्पादन में रामनरेश, प्रदीप कुमार, हेतराम, चंद्रकुमार, एक ब्यात के दूध उत्पादन में हरजिंदर सिंह, गुरुदेव सिंह, अनोख सिंह और दिलबाग सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed