फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kisan Pathshaala will be organised in 410 Gram Panchayats from 12th to 29th December

Lakhimpur Kheri News: 410 ग्राम पंचायतों में 12 से 29 दिसंबर तक लगेगी किसान पाठशाला

Wed, 10 Dec 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kisan Pathshaala will be organised in 410 Gram Panchayats from 12th to 29th December
लखीमपुर खीरी। जनपद की 410 ग्राम पंचायतों में 12 से 29 दिसंबर के बीच किसान पाठशाला लगेगी। इसका उद्देश्य किसानों की बात-किसानों के साथ तकनीकी खेती की जानकारी देना है। इस दौरान कृषि के अलावा अन्य विभागों के विशेषज्ञ भी रहेंगे, जो किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि कृषि विभाग की तकनीकी टीमें गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करेंगी। पशुपालन, उद्यान विभाग के अधिकारी/कर्मचारी भी पाठशाला में शामिल रहेंगे, जो नए-नए लाभकारी बदलावों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो दिवसीय किसान पाठशाला दोपहर दो से शाम पांच बजे तक गांव के ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, कृषि कल्याण केंद्र, साधन सहकारी समितियों में होगी। इसके जरिये 40 हजार से अधिक किसानों को लाभ देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान पाठशाला में पहले दिन रबी की दलहन, तिलहन फसलों की नई प्रजातियां, उत्पादन तकनीक, प्राकृतिक खेती और हरी खाद के महत्व, खरपतवार नियंत्रण, कृषि रक्षा, ड्रोन और फार्मर रजिस्ट्री के बारे में जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन कृषि प्रसार में तकनीकी कौशल, एफपीओ की भूमिका, महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं, जायद, मक्का, मूंग, उर्द एवं बाजरा उत्पादन के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed