फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kisan diwas

किसान दिवस में बकाया गन्ना मूल्य का मुद्दा छाया

Thu, 19 Feb 2015 07:55 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 19 Feb 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
kisan diwas
किसान दिवस के मौके पर गोष्ठी हुई, जिसमें किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य का मुद्दा जोर शोर से उठाया। गोष्ठी में खाद किल्लत की समस्या उठाई, जिस पर एआर कोआपरेटिव ने फास्फेटिक खादों की उपलब्धता का हवाला दिया। इसके अलावा खराब नलकूपों को लेकर किसानों ने शिकायत की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में उप कृषि निदेशक डॉ. शिवकुमार केसरी ने कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। योजनाओं का लाभ लेने के लिए टोल फ्री नंबर 18002001050 पर मिस्ड कॉल कर पंजीकरण कराने के संबंध में जानकारी दी गई। बेहजम के बड़रिया गांव निवासी किसान ने नलकूप संख्या 134 की पाइप लाइन और 137 के कुलाबा खराब होने की शिकायत की, जिस पर अधिशाषी अभियंता ने शीघ्र समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। पशुपालन विभाग की ओर से चलाई जा रही कामधेनू योजना के बारे में जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहेल ने किसानों को टाइम, टेक्नोलोजी और मैनेजमेंट के अनुसार खेती करने की विधि बताई। जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय सिंह ने पेठा की खेती पर जोर दिया। जलभराव वाले क्षेत्र में किसानों को अमरूद के पौधे रोपने की जानकारी दी। उन्होंने प्रोसेसिंग यूनिट एवं पाली हाउस की स्थापना के लिए लघु एवं सीमांत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी। गन्ना विकास निरीक्षक राजेश कुमार ने गन्ना मूल्य भुगतान के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील किसान डॉ बेनी सिंह ने जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। खाद की समस्या पर एआर कोआपरेटिव आरके सिंह ने बताया कि यूरिया आपूर्ति के लक्ष्य 46 हजार के सापेक्ष 21 हजार एमटी यूरिया मिल पाई, जिससे किल्लत का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि फास्फेटिक खादों की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed