{"_id":"6a3821d70c03bc4c4407cb6c","slug":"kheri-ranks-third-in-downloading-the-tb-free-india-app-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-178083-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टीबी मुक्त भारत एप डाउनलोड करने में तीसरे स्थान पर खीरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टीबी मुक्त भारत एप डाउनलोड करने में तीसरे स्थान पर खीरी
Sun, 21 Jun 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। टीबी (क्षय रोग) के खात्मे और मरीजों की सहायता के लिए सरकार की ओर से लांच किए गए टीबी मुक्त भारत मोबाइल एप को अपनाने में जिला खीरी ने प्रदेश स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में अब तक कुल 470 लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है, इसके साथ ही लखीमपुर खीरी ने पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि यह एप गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त उपलब्ध है। एप की सबसे खास विशेषता इसका एआई आधारित खुशी चैटबॉट है, जो टीबी से जुड़े मरीजों और आम जनता के किसी भी सवाल का तुरंत डिजिटल साथी की तरह जवाब देगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत ने बताया कि अक्सर मरीज समय पर दवा लेना भूल जाते हैं। ऐसे में यह एप मरीजों को दैनिक रिमाइंडर भेजेगा, जिससे वे अपनी दवाएं सही समय पर ले सकें। संवाद