फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri ranks sixth in giving 100 days of employment to workers

श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार देने में खीरी छठे स्थान पर

Tue, 29 Mar 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kheri ranks sixth in giving 100 days of employment to workers
लखीमपुर खीरी। मनरेगा से जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में लखीमपुर खीरी प्रदेश में छठे स्थान पर है। पहला स्थान पड़ोसी जनपद बहराइच, दूसरा स्थान सीतापुर और तीसरा स्थान बाराबंकी को मिला है। खीरी में 16,848 श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार मिला है।
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2021-22 में मनरेगा से 72,27,078 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 94,05,310 मानव दिवस सृजित किए गए। जो वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 130.14 प्रतिशत है। फिर भी 100 दिन का रोजगार पाने वाले जॉब कार्ड धारकों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पाई।
विज्ञापन

विभाग के रिकॉर्ड में कुल 6,27,223 जॉब कार्ड धारक हैं, जिसमें से 3,91,846 जाब कार्ड धारक सक्रिय हैं और विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्य कर रहे हैं। शेष 2,35,377 धारक मनरेगा में काम नहीं कर रहे हैं। मनरेगा से इस वर्ष कुल दो अरब 27 करोड़ 52 लाख 27 हजार रुपये व्यय किए जा चुके हैं। बताते चलें कि जॉबकार्ड धारकों को साल में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सरकार ने प्रदेश के सभी जनपदों में 20 लाख जॉबकार्ड धारकों को 100 दिन का रोजगार दिलाने के लिए मिशन 20 लाख अभियान चलाया था। इस लिहाज से जनपद में कम से कम औसतन 26,666 जॉबकार्ड धारकों को 100 दिन का रोजगार दिया जाना था, लेकिन 16,848 जॉबकार्ड धारकों को 100 दिन का रोजगार मिल पाया है।

पहले स्थान पर रहे बहराइच में 29,615 श्रमिकों, दूसरे स्थान पर रहे सीतापुर में 28835 श्रमिकों, तीसरे स्थान पर रहे बाराबंकी में 26644 श्रमिकों, चौथे स्थान पर रहे सुल्तानपुर में 22068 श्रमिकों और पांचवें स्थान पर रहे ललितपुर में 19373 श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed