{"_id":"617309920e03fd4b6f3d5984","slug":"kheri-one-dead-two-missing-due-to-drowning-in-flood-waters-lakhimpur-news-bly463708224","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरीः बाढ़ के पानी में डूबने से एक की मौत, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरीः बाढ़ के पानी में डूबने से एक की मौत, दो लापता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन में तीन लोगों की डूबने से हो चुकी है मौत
निघासन (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है।
बबुरी निवासी राजपति ने बताया कि उनका 45 वर्षीय बेटा महेंद्र बंधा पर गया था। वहां से लौटते समय पैर फिसलने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।
गांव शिवलालपुरवा निवासी संतराम ने बताया कि गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा हुआ है। शुक्रवार को उनका 20 वर्षीय बेटा पवन अपने चचेरे भाई धर्मेश और शैलेंद्र के साथ गांव के पश्चिम में धान का खेत देखने गया था। पुलिया के पास उसका पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। पहले शैलेंद्र और धर्मेश ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह उसे नहीं बचा सके तो घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।
गांव परागीपुरवा निवासी भोंदू भार्गव ने बताया कि घर के बाहर सूखा नाला के पास नल लगा है। दोपहर करीब तीन बजे वह नल पर नहाने गया था। वहां पैर फिसलने के कारण वह नाले में गिर गया। नाले में धार तेज होने के कारण वह पानी में बह गया। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मालूम हो कि 20 अक्तूबर को ग्रंट नंबर 12 निवासी मुन्ना और 21 अक्तूबर को सुरजीपुरवा निवासी गजरानी की मौत डूबने से हो चुकी है।