फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri: After examining the father of the deceased Hari Om Mishra, doctors gave medicines

खीरीः मृतक हरिओम मिश्रा के पिता का परीक्षण कर डॉक्टरों ने दीं दवाएं

Wed, 13 Oct 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kheri: After examining the father of the deceased Hari Om Mishra, doctors gave medicines
हरिओम के पिता का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक।
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में मारे गए मंत्री पुत्र के ड्राइवर हरिओम मिश्रा के घर मंगलवार को डॉक्टरों की टीम पहुंची। मानसिक एवं जनरल फिजीशियन ने मृतक की मां और पिता का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा में मारे गए हरिओम मिश्रा के पिता पिछले कई साल से बीमार हैं। वहीं बेटे की मौत के गम में मां निशा मिश्रा को भी नींद नहीं आ रही है। मृतक के माता-पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर सीएमओ के निर्देश पर मंगलवार को मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला एवं फिजीशियन डॉ. आरके वर्मा फरधान के गांव परसेहरा पहुंचे। डॉक्टरों ने बुजुर्ग पिता राधेश्याम मिश्रा एवं मां निशा मिश्रा का मानसिक एवं शारीरिक परीक्षण किया। मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने बताया कि मृतक के पिता पुरानी डिमेंशिया से पीड़ित हैं। दवाएं दी हैं, सुधार होने की उम्मीद है। वहीं मां निशा मिश्रा ने नींद न आना बताया। इस पर उन्हें भी दवाएं दी गई हैं। इस दौरान अतुल कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed