फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kheri: 200 meters rail track sunk between Bhira-Palia, two more places are being cut

खीरीः भीरा-पलिया के बीच 200 मीटर रेल ट्रैक धंसा, दो जगह और हो रहा है कटान

Fri, 22 Oct 2021 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kheri: 200 meters rail track sunk between Bhira-Palia, two more places are being cut
पलिया-भीरा रोड पर बोझवा के पास कटी रेल लाइन। संवाद
बचाव कार्य में लगे हैं बहराइच, नानपारा, सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, बिसवां के 117 ट्रैकमैन और 65 निजी मजदूर
विज्ञापन

मैलानी (लखीमपुर खीरी)। मैलानी-बहराइच रेलखंड के भीरा और पलियाकलां स्टेशनों के बीच शारदा नदी के तेज फ्लो में बोझवा गांव के पास करीब दो सौ मीटर रेल पटरी धंसकर टेढ़ी हो गई है। दो अन्य जगहों पर भी ट्रैक का कटान हो रहा है।
बुधवार की रात लाइन की पेट्रोलिंग कर रहे कर्मियों ने भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच अस्तित्वहीन बोझवा गांव के पास ट्रैक के पास शारदा नदी की बाढ़ का पानी आने की सूचना अधिकारियों को दी। पानी के तेज बहाव में सुतिया पुल नंबर 98 के आगे पलिया साइड किमी संख्या 239 (0 से 2) के पास करीब दो सौ मीटर रेल पटरी धंसकर टेढ़ी होकर पानी में डूब गई। नदी का पानी ट्रैक के ऊपर और नीचे से होकर तेज धार में चल रहा है। रेल ट्रैक का मैटीरियल पानी के बहाव में बह गया है। इसके अलावा किमी संख्या 247 (0 से 1) 242 से 247 तक भी रेल ट्रैक के पास कटान हो रहा है। मौके पर मिले सहायक मंडल अभियंता मैलानी लाल बहादुर ने बताया कि बहराइच, नानपारा, सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, बिसवां के 117 ट्रैकमैन और 65 निजी मजदूरों को बचाव कार्य में लगाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी पांच बोगी बोल्डर कटान साइट पर भेजा गया। सूचना पाकर एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) संजय यादव और सीनियर डीईएन द्वितीय मानसी मित्तल यहीं कैंप कर बचाव कार्य करवा रही हैं। सहायक मंडल अभियंता मैलानी के अलावा बहराइच, गोंडा नार्थ, गोंडा स्पेशल सहायक अभियंताओं की भी साइट पर ड्यूटी लगाई गई है, जोकि बचाव कार्य करवाने में जुटे हैं। साइट पर आरपीएफ और बिजली कर्मी भी दिन-रात डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया। शारदा नदी की बाढ़ से अतरिया से भीरा तक कई जगह रेल लाइन कट गई है। अतरिया में क्रॉसिंग के करीब आधा किलोमीटर आगे पानी के तेज बहाव में आकर पूरी रेल लाइन झूल गई है। वहीं बोझवा व मटैहिया में भी कमोवेश यही हालात हैं। यहां पानी के तेज बहाव से नीचे की मिट्टी जहां कट गई है वहीं लकड़ी के पटरे आदि भी नदी में बह गए हैं। बोझवा के इंद्रजीत सिंह, जसवीर सिंह, सुखदेव सिंह, निर्मल सिंह, संजू तिवारी, अमरीक सिंह, जसपाल सिंह आदि ग्रामीण अपने कई साथियों के साथ लगे हुए हैं।

मैलानी-बहराइच, नानपारा-बहराइच पैसेंजर 31 तक निरस्त
मैलानी। भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच शारदा नदी के पानी से ट्रैक धंस जाने से मैलानी-बहराइच और नानपारा-बहराइच पैसेंजर का संचालन 31 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया है। यहां बता दें कि बुधवार से ट्रेनों का संचालन बंद है। अब ट्रैक दुरुस्त होने और फिर फिट सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही इस रूट पर मैलानी-बहराइच पैसेंजर का संचालन शुरू हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed