{"_id":"683c96b27a820320b10d0d2c","slug":"khanna-warriors-defeated-galaxy-warriors-team-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147227-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खन्ना वारियर्स ने ग्लैक्सी वारियर्स की टीम को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खन्ना वारियर्स ने ग्लैक्सी वारियर्स की टीम को दी शिकस्त
Sun, 01 Jun 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते खन्ना वारियर्स के खिलाड़ी। संवाद
बिजुआ। पड़रिया तुला कस्बे में हो रहे स्व. सोमादेवी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैचों की शृंखला में शनिवार को खन्ना वारियर्स टीम ने ग्लैक्सी वारियर्स की टीम को शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल की राह आसान कर दी।
यहां चार टीमों के बीच दस ओवर के दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला पारुल रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के बीच खेला गया। इसमें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला खन्ना वारियर्स पड़रिया तुला व ग्लैक्सी वारियर्स गुलरिया चीनी मिल के बीच हुआ। इसमें खन्ना वारियर्स की टीम के कप्तान विशु हलदर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
दस ओवर में विशु हलदर के 13, सीबू के 26 और अजय टेनी के 45 रनों की बदौलत टीम ने 105 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में ग्लैक्सी वारियर्स के बल्लेबाजों में कप्तान नसीम खान के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। पूरी टीम महज 37 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। 68 रन से जीत हासिल करने वाली खन्ना वारियर्स टीम के चार विकेट लेने वाले गेंदबाज रोहित तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।