फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Khamaria's TB testing machine was out of order for many days, Mitauli does not have reef chip

Lakhimpur Kheri News: कई दिन से खराब थी खमरिया की टीबी जांच मशीन, मितौली में नहीं रीफ चिप

Tue, 22 Oct 2024 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Khamaria's TB testing machine was out of order for many days, Mitauli does not have reef chip
मोहम्मदी सीएचसी में लैब के बाहर लगी मरीजों की लाइन    संवाद
लखीमपुर खीरी। टीबी मरीजों को जिला टीबी अस्पताल में ही नहीं, सीएचसी के जांच केंद्रों पर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं लंबी लाइन में लगना पड़ रहा तो कहीं जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को दूसरे दिन भी दौड़ाया जाता है। खमरिया सीएचसी में कई दिन से टीबी जांच मशीन खराब थी। मितौली सीएचसी में जांच के लिए रीफ चिप नहीं है। टीबी मरीजों को कई अन्य दिक्कतोंं का सामना भी करना पड़ रहा है। जिले के जिम्मेदार बेखबर हैं।
विज्ञापन


मशीन थी खराब, भटकते रहे मरीज
खमरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया की टीबी जांच मशीन कई दिन से खराब थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तक मशीन सही नहीं हो सकी। जांच के लिए आए मरीजों को भटकना पड़ा। फोन से पूछने पर विभाग के डॉक्टर मतलूम अंसारी ने बताया कि कल तक मशीन खराब थी। आज दोपहर में मशीन सही कराकर ले आए हैं। अब तक 25 जांच की गई है। संवाद
विज्ञापन



मितौली में 12 दिन से नहीं है रीफ चिप
मितौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में जांच मशीन तो सही है। प्रतिदिन आठ से 10 मरीजों की जांच होने का दावा भी किया जा रहा है। मरीजों के रेफरेंसिंग का सेंसिटिविटी टेस्ट करने के लिए यहां रीफ चिप नहीं है। यह चिप नौ अक्टूबर को समाप्त हुई थी। तब से अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है। मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन होती है जांच, दूसरे दिन मिलती रिपोर्ट
गोला गोकर्णनाथ। गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीबी यूनिट दो लाख की आबादी कवर करती है। यहां एलटी सत्यवीर राणा, सुपरवाइजर लालाराम, एचवी नितिन मिश्रा और एसटीएस मुनीश्वर सिंह तैनात हैं। बताया कि प्रतिदिन जांच होती है और रिपोर्ट दूसरे दिन मिलती है। मरीजों की संख्या बढी है। सितंबर में 67 मरीजों की पुष्टि हुई है।

पलियाकलां। पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी जांच के लिए कोई अलग से केंद्र तो नहीं है, लेकिन लैब में टीबी की जांच की जाती है। रोजाना 10 से 12 जांच होती हैं। यहां लगी मशीन भी ठीक है। जांच के अलावा दवाई देने के लिए भी अलग से कमरा बना है।

बिजुआ/ रमियाबेहड़। सीएचसी बिजुआ में अक्टूबर में 132 टीबी मरीजों की जांच की गई है। मंगलवार को 12 मरीजों की जांच की गई। मशीन ठीक है। रमियाबेहड़ सीएचसी में भी टीबी मरीजों की जांच के इंतजाम हैं। नियमित जांच की जाती है। फरधान सीएचसी में भी टीबी जांच की जा रही है। संवाद


सभी जांच के साथ ही लैब में ही होती है टीबी की जांच
बेहजम/मोहम्मदी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम में भी टीबी जांच के लिए अलग कक्ष नहीं है। अस्पताल की लैब में ही जांच की जाती है। मंगलवार दोपहर तक 15 मरीजों की जांच की गई। यह जानकारी एलटी मनोज कुमार भार्गव और अजीत वर्मा ने दी। पर्यवेक्षक भी तैनात हैं। मोहम्मदी सीएचसी में भी टीबी जांच लैब में होती है। मरीजों को काफी देर तक लाइन में लगना होता है। संवाद


खमरिया सीएचसी की जांच मशीन खराब है, इसकी जानकारी नहीं मिली। पता कराएंगे। रीफ चिप सभी जांच केंद्रों पर उपलब्ध है। कमी नहीं है। अगर मितौली में चिप नहीं है तो हो सकता है वह ले नहीं गए हों। हम पता कराएंगे। - डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी



मितौली में एक क्लीनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर सील

मितौली। थाना क्षेत्र में मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक ने निरीक्षण कर अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया।
मितौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राजेपुर निवासी एक महिला ने कस्ता के शिफा क्लीनिक की शिकायत की थी। शिकायत पर क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला। कई अन्य खामियां मिलने पर क्लीनिक को सील कर दिया है। वहीं टीम ने अन्नपूर्णा डायग्नोस्टिक सेंटर का भी निरीक्षण किया। इसमें पैथोलॉजी का पंजीकरण नहीं मिला। इसे भी सील किया गया है। टीम ने क्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद

मोहम्मदी सीएचसी में लैब के बाहर लगी मरीजों की लाइन    संवाद

मोहम्मदी सीएचसी में लैब के बाहर लगी मरीजों की लाइन    संवाद

मोहम्मदी सीएचसी में लैब के बाहर लगी मरीजों की लाइन    संवाद

मोहम्मदी सीएचसी में लैब के बाहर लगी मरीजों की लाइन    संवाद

मोहम्मदी सीएचसी में लैब के बाहर लगी मरीजों की लाइन    संवाद

मोहम्मदी सीएचसी में लैब के बाहर लगी मरीजों की लाइन    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed