फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kerosene at Married Had put the fire burnt

विवाहिता पर मिट्टी का तेल  डालकर लगाई आग, झुलसी

Sun, 24 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 24 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kerosene at Married Had put the fire burnt
fire - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पीड़ित बोली, बच्चे जीवित न बचने से नाराज थे ससुराल वाले 
बच्चे जीवित न बचने से नाराज ससुराल वालों ने थाना पलियाकलां के गांव त्रिकोलिया निवासी सूरज मौर्य की पत्नी 26 वर्षीय जावित्री मौर्या पर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना पलियाकलां के गांव तिलकपुरवा निवासी सोबरनलाल मौर्य ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री जावित्री की शादी करीब पांच साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव त्रिकोलिया निवासी सूरज मौर्या के साथ की थी। शादी के बाद से पुत्री ने दो बच्चों को जन्म दिया, लेकिन दोनों बच्चे मृत पैदा हुए। इससे ससुराल वाले पुत्री से नाराज रहते थे। रिश्तेदारी में हुए एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई जावित्री को पति 13 जुलाई को विदा कराकर ले गया था। रविवार की सुबह ससुराल वालों ने पहले पुत्री की पिटाई की। आरोप है कि बाद में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे पुत्री झुलस गई। ग्रामीणों की सूचना पर वे लोग मायके पहुंचे और जावित्री को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मायके वालों ने मामले की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed