फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Katha Vyas narrated the story of King Parikshit

Lakhimpur Kheri News: कथा व्यास ने सुनाई राजा परीक्षित की कथा

Sun, 26 Oct 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Katha Vyas narrated the story of King Parikshit
गांव कोटवारा में कथा श्रवण करते श्रोतागण। संवाद
ममरी। कोटवारा गांव के दुर्गा माता मंदिर में हो रही सात दिवसीय श्रीमद्भावगत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास पीयूष दीक्षित ने राजा परीक्षित के श्राप की कथा सुनाई।
विज्ञापन

व्यास ने कहा कि राजा परीक्षित को श्राप लगा कि उनकी एक सप्ताह में मौत हो जाएगी। राजा परीक्षित अपना राज पाठ बेटे जन्मेजय को सौंपकर गंगा तट पर जाकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने लगे। इसी बीच उनके गले में पड़ी फूलों की माला में मौजूद तक्षक नाग ने उन्हें डस लिया। इससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना से कुपित होकर राजा जन्मेजय ने सर्प यज्ञ किया। यज्ञ में सर्पों की आहुतियां पड़ने लगीं। यह दृश्य देख एक सांप इंद्रदेव के सिंहासन में जा छिपा। इससे उनका सिंहासन हिल उठा, तब इंद्रदेव ने राजा जन्मेजय के यज्ञ में जाकर विनती की कि किसी भी प्रजात का समूल नष्ट करना उचित नहीं है। यह प्रसंग सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए। इस मौके पर विमलेश मिश्र, राहुल मिश्र, शिवराज शर्मा, नैमिष मिश्र, रमेश दीक्षित और शैलेंद्र अवस्थी सहित तमाम श्रोतागण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed