{"_id":"5794cf8d4f1c1b2932c4b649","slug":"kashmir-centre-the-need-to-create-a-solid-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर मुद्दे पर केंद्र सरकार को बनानी होगी ठोस रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर मुद्दे पर केंद्र सरकार को बनानी होगी ठोस रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
गोष्ठी
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर की वर्तमान स्थिति को लेकर हुई विचार गोष्ठी
प्रयास संस्था ने दु:खहरण नाथ मंदिर में कराया आयोजन
रविवार को शहर के दु:ख हरण नाथ मंदिर में प्रयास संस्था की ओर से कश्मीर की वर्तमान स्थिति को लेकर एक गोष्ठी की गई। इसमें मौजूद लोगों ने कश्मीर समस्या पर अपने विचार रखे और कश्मीर समस्या के निदान के लिए केंद्र सरकार से उचित और ठोस कदम उठाने की मांग की।
कश्मीर की वर्तमान स्थित पर हुई विचार गोष्ठी का संचालन अन्नू तिवारी ने किया। गोष्ठी में विचार रखते हुए इन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या के निदान के लिए केंद्र सरकार को ठोस रणनीति बनानी होगी, जिससे कश्मीर के लोग भी अमन शांति के साथ रह सकें। समाजसेवी उमाशंकर मिश्रा ने कहा कि विदेशियों की सदैव मंशा हमारी एकता को नष्ट करने की रही है, इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर रहना होगा। अंजुमन इस्लामियां के सचिव रिजवान रशीद खान ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था और रहेगा, इसे कोई भी हमसे अलग नही कर सकता। अर्बन कॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि कश्मीर की समस्या के समाधान के लिए परिपक्व निर्णय लिए जाने की आवश्यकता है। डा. विजय गुप्ता, डा. एससी मिश्रा ने कहा कि कश्मीर में शांति के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है। इसमें संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी, आनंद अग्रिहोत्री, छाया पांडे, ओंकार नारायण द्विवेदी, इदरीश खान, अमन गुलाटी, मोती सागर ,चंद्र शेखर सरोजनी, खुशबू सहित कई लोग मौजूद रहे।