फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kargil victory has increased India's respect in the world: Maurya

कारगिल की विजय से भारत का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ा : मौर्य

Sat, 26 Jul 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kargil victory has increased India's respect in the world: Maurya
लखीमपुर खीरी। कारगिल विजय दिवस पर शहर के भाजपा कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता की। इससे पहले कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह ने जिले में निवास करने वाले सैनिकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वासुदेव मौर्य ने कहा कि कारगिल की विजय से भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा। इस कार्य को अंजाम देने का तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को जाता है। जिनके नेतृत्व में चोटियों पर कब्जा जमाए बैठे एक-एक पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ के बाहर किया गया। इस बात का लोहा पूरे विश्व ने माना है।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के लौह इरादों से भारत को कारगिल में विजय श्री हासिल हुई थी। कार्यक्रम संयोजक कुलभूषण सिंह ने कारगिल युद्ध के विषय में विस्तार से बताया। संयोजक जिला मंत्री राम जी दीक्षित ने कहा की कारगिल विजय दिवस केवल प्रतीक मात्र नहीं है। यह भारतीय सैनिकों के सवारी का विश्व के सामने प्रदर्शन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा सैनिकों का सम्मान करना जानती है। सैनिकों के बल पर भाजपा को लगातार पाकिस्तान पर विजय प्राप्त हो रही है। इस दौरान जिला महामंत्री विनोद लोधी, आशू मिश्रा, जिला मंत्री उमेश शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, नगर अध्यक्ष देवदत्त चढ्ढा, अजय अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed