फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanungo took 15 thousand rupees bribe from farmer caught on camera in Lakhimpur Kheri

घूसखोरी का वीडियो: कानूनगो ने किसान से ली 15 हजार रुपये रिश्वत, कैमरे में कैद हुई काली करतूत

Tue, 30 Jul 2024 02:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 02:32 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मितौली तहसील में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। तहसील के एक कानूनगो का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह किसान से रिश्वत लेते दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
Kanungo took 15 thousand rupees bribe from farmer caught on camera in Lakhimpur Kheri
किसान से रिश्वत लेता कानूनगो - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मितौली तहसील के राजस्व कानूनगो का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक किसान से रुपये लेते दिख रहे हैं। किसान उनके आगे हाथ जोड़ रहा है। किसान ने इस संबंध में डीएम से शिकायत भी की है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।

विज्ञापन

 
मितौली तहसील के मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतनगर के रहने वाले किसान बृजेश कुमार निवासी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका 2015 से ट्यूबवेल कनेक्शन चल रहा है। ट्यूबवेल के पास छाया के लिए उन्होंने टीनशेड डालकर रखा था। 
विज्ञापन


35 हजार रुपये मांगी थी रिश्वत 
गांव के विपक्षियों ने ट्यूबवेल को चकमार्ग पर बताया। कई बार पैमाइश हुई लेकिन ट्यूबवेल उनके खेत में ही निकला। एक बार फिर पैदाइश हुई। इस बार लेखपाल व कानूनगो राजकुमार ने ट्यूबवेल को अवैध बताया। आरोप है कि ट्यूबवेल बचाव के लिए लेखपाल व कानूनगो ने 35 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। किसान ने 15 हजार रूपये लेखपाल को और 15 हजार रुपये कानूनगो को दिए। कानूनगो राजकुमार को रिश्वत देने वक्त किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

एसडीएम मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि किसान की तरफ से प्रार्थनापत्र दिया गया है। चकमार्ग पर अवैध कब्जा था, जिसे हटाया गया है। रुपये लेने के वीडियो की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed