{"_id":"5f76208b8ebc3e9bad320e60","slug":"justiceformanisha-protest-for-rape-victim-manisha-lakhimpur-news-bly4218312197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में बिटिया से हैवानियत नहीं कम हो रहा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में बिटिया से हैवानियत नहीं कम हो रहा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए नगर पालिका में प्रदर्शन करते वाल्मीकि समाज के लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। हाथरस में बिटिया के साथ हुई घटना को लेकर गुरुवार को भी लोगों में आक्रोश दिखा। घटना के विरोध में कहीं पर धरना प्रदर्शन तो कहीं कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया गया। बिटिया को न्याय दिलाने के लिए वाल्मीकि समाज ने गुरुवार सुबह नगर पालिका में प्रदर्शन किया। वहीं बुधवार रात सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर बिटिया को श्रद्धांजलि दी।
गुरुवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने हाथरस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। सड़क पर कूच करने की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन नगर पालिका जा पहुंचा। पुलिस के काफी समझाने पर आंदोलनकारियों ने नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन किया और हाथरस के डीएम और एसपी को बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह को सौंपा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वाल्मीकि, महादलित परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव चंदन लाल वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, जितेंद्र वाल्मीकि, सुरेद्र शरण, कुलदीप, मोहनी आदि मौजूद रहे। उधर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खां के नेतृत्व में सपाइयों ने बुधवार रात कैंडल मार्च निकालकर बिटिया को श्रद्धांजलि देकर आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की। अभय प्रताप सिंह, पारूल गुप्ता, विनय मिश्रा, कलीम अहमद, अविनाश आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। युवा कांग्रेस नेता शुभम अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथरस में बिटिया के साथ हैवानियत के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की। सदर चौराहे पर मोमबत्तियां जला कर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर दिलशाद खान, अजीत जैन, मुस्ताक इदरीसी, सत्येंद्र कुमार, आशीष गिरि, गुड्डू खान, उत्कर्ष कुमार, अखिलेश कुमार, परमानंद कुमार, दीपक गुप्ता, राजू शाह, सलीम आदि मौजूद रहे। उधर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं लवलेश दीक्षित, मनोज कुमार, अभिषेक, शिवांशू, सुमित, आशुतोष, अलंकृत, राघव, लक्ष्य आदि ने मोमबत्तियां जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि देकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन
निघासन। सपाइयों ने कस्बे में बुधवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। सपा वरिष्ठ नेता धनीराम मौर्य की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता कस्बे के ढखेरवा रोड स्थित गुरुद्वारे में एकत्र हुए। इस दौरान धनीराम मौर्य ने कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर विफल हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। बहू बेटियों की अस्मत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कैंडल मार्च भी निकाला। इस दौरान ओमकार सिंह, मनोज वर्मा, भंडारी यादव, आरिफ खान आदि लोग मौजूद रहे।
मोहम्मदी। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना के विरोध में एक दिन का कार्य बहिष्कार कर ज्ञापन एसडीएम स्वाति शुक्ला को सौंपा। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष सुजीत कुमार वाल्मीकि, प्रदीप कुमार, श्रीकृष्ण, आशीष कुमार, रवि कुमार, हीरालाल, अशोक, अमित कुमार समेत तमाम वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।
सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मोहम्मदी। नगर में सपा कार्यकर्ताओं ने गुलौली रोड पर एकत्र होकर बेटी बचाओ की तख्तियां लेकर तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम स्वाति शुक्ला को सौंपा।
इससे पहले कार्यकर्ता गुलौली रोड़ से गोला रोड, अशोक चौराहा, हनुमान मंदिर होते हुए तहसील गेट से एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर डॉ सुरेंद्र सिंह, सगीर आलम सिद्दीकी, राम प्रकाश सिंह, इकरार खां, शत्रोहन सिंह मौजूद रहे।