{"_id":"68cb05f921139184380ba2f9","slug":"junior-advocates-need-to-learn-and-study-law-naqvi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-155990-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर अधिवक्ताओं को कानून सीखने व पढ़ने की जरूरत : नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर अधिवक्ताओं को कानून सीखने व पढ़ने की जरूरत : नकवी
Thu, 18 Sep 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ सभागार में विधि व्याख्यान माला कार्यक्रम में जानकारी देते विशिष्ट अतिथि पूर्व सांस
लखीमपुर खीरी। अधिवक्ता संघ सभागार में स्वर्गीय आईपी सिंह विधि व्याख्यान माला के 11वें चरण का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम और विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री जफर अली नकवी रहे।
जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम ने कहा कि यह व्याख्यान माला जूनियर अधिवक्ताओं के लिए बेहद लाभकारी है, जिससे उन्हें विधिक ज्ञान बढ़ाने का अवसर मिलेगा। वहीं, जफर अली नकवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शुरुआती दौर में अधिवक्ताओं के लिए निरंतर पढ़ाई और कानून की बारीकियों को समझना सबसे जरूरी है।
मुख्य वक्ता अधिवक्ता राकेश कुमार मिश्रा ने मुस्लिम लॉ में वसीयत विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी मुस्लिम व्यक्ति को अपनी संपत्ति का केवल एक-तिहाई हिस्सा वसीयत करने का अधिकार है। बाकी संपत्ति शरिया नियमों के तहत उत्तराधिकारियों में बंटती है। उन्होंने वसीयत की विभिन्न विधियों और उसकी वैधानिकता पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मोहम्मद सईद खान ने किया। आयोजन समिति की ओर से अधिवक्ता दिव्यांशु यादव ने व्याख्यान माला के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार त्रिवेदी, योगेश सक्सेना, उमेश प्रताप सिंह चौहान, राकेश शुक्ल, महामंत्री राजीव पांडेय समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।