फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jungal

कीटनाशकों के प्रयोग से मर रहे जंगली जानवर और मित्र कीट

Mon, 23 Sep 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
jungal
लखीमपुर खीरी। खेती के प्रशिक्षण में कृषि विशेषज्ञ जनार्दन मिश्रा ने कहा कि रासायनिक कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से जंगली जानवर और मित्र कीट मधुमक्खियां मर रही हैं। यह किसानों के लिए काफी नुकसानदायक है। मधुमक्खियों की कमी से हमारे पौधों में परागण की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

छाउछ चौराहे के निकट एक गेस्ट हाउस में महिला किसानों को एम ट्रस्ट और आक्सफैम के सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया। एम के प्रतिनिधि रणविजय राय ने कहा कि मितौली ब्लॉक में जलवायु अनुकूलन परियोजना पर कार्य में महिला किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं। इसे और व्यापक बनाने की जरूरत है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सोहेल ने कहा कि जलवायु पद्धतियों को अपनाकर अपनी मृदा और पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने फसल चक्र अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि गहरी जड़ वाली दलहनी फसल के बाद उथली जड़ वाली तिलहनी फसल उगानी चाहिए। फसलों में बीमारियों की रोकथाम बुवाई के समय बीज शोधन करके कर सकते हैं। प्रमोद कुमार शुक्ला ने छोटे किसानों को गन्ने की खेती न करने की सलाह दी। प्रशिक्षण में सुदामा देवी, मिथलेश कुमारी, राजीव रंजन झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed