{"_id":"6ace80e6403496d2bc0d57bd","slug":"demand-for-the-appointment-of-a-receiver-in-the-nirmal-ashram-gurudwara-matter-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-187418-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निर्मल आश्रम गुरुद्वारा प्रकरण में रिसीवर नियुक्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निर्मल आश्रम गुरुद्वारा प्रकरण में रिसीवर नियुक्त करने की मांग
Wed, 14 Oct 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री को निर्मल आश्रम मामले में ज्ञापन देते सिख समाज के लोग। स्रोत: संगठन
लखीमपुर खीरी। निर्मल आश्रम गुरुद्वारा प्रकरण को लेकर ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश के कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख से मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर गुरुद्वारे के प्रबंधन और संपत्तियों की सुरक्षा के लिए रिसीवर नियुक्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल में मौजूद काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि गुरुद्वारे की धार्मिक मर्यादा बनाए रखने और प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं।
संगठन ने स्थायी व्यवस्था होने तक गुरुद्वारा सिंह सभा, लखीमपुर खीरी के माध्यम से मुख्य ग्रंथी को धार्मिक सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार करने की मांग भी की।
विज्ञापन
ज्ञापन में गुरुद्वारे की भूमि से जुड़े दो प्लॉटों की बिक्री के कथित मामले का उल्लेख करते हुए स्वामित्व, बिक्री प्रक्रिया और धनराशि के इस्तेमाल की जांच कराने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
काउंसिल के अनुसार कृषि मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल को जिलाधिकारी की ओर से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह राणा और जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, हरपाल सिंह भुल्लर, सुखदेव सिंह, अमनदीप सिंह और निशान सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।