फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   train news

लखीमुपर-मैलानी के बीच दीपावली तक ट्रेन चलने की उम्मीद

Sun, 22 Sep 2019 06:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
train news
बांकेगंज। आमान परिवर्तन का कार्य करा रही संस्था भले ही लखीमपुर और मैलानी के बीच काम पूरा होने का दावा कर रही हो, लेकिन रेलवे अधिकारियों की नजरों में अभी तक काम अधूरा है। इसी वजह से अभी तक सीआरएस ट्रायल की तारीख भी निर्धारित नहीं हो सकी है। ऐसे में सितंबर माह के अंत में ट्रेन से यात्रा करने का ख्वाब दीपावली से पहले पूरा होने वाला नहीं है।
विज्ञापन

ऐशबाग-पीलीभीत के बीच दो रेल प्रखंड़ों के आमान परिवर्तन का काम पूरा हो चुका है। पहली चरण में ऐशबाग से सीतापुर और उसके बाद सीतापुर से लखीमपुर तक ट्रेनें भी चलने लगीं। जबकि लखीमपुर और मैलानी के बीच अभी काम होना बाकी है। कार्यदायी संस्था काम पूरा होने का दावा कर रही है, लेकिन रेलवे अधिकारियों की मानें तो यात्री सुविधाओं में कमियां हैं। हालांकि कुछ दिन पहले 12-13 सितंबर को सीआरएस ट्रायल होने की चर्चा आम हुई थी, लेकिन इन तारीखों में ट्रायल नहीं हो सका। कार्यदायी संस्था (आरवीएनएल) ने सीआरएस को ट्रायल के लिए पत्र लिखा है। जिस पर कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) ने कई बिंदुओं पर आख्या मांगी हैं। माना जा रहा है कि आख्या रिपोर्ट से आश्वस्त होने के बाद ही सीआरएस की ओर से ट्रायल की तिथि निर्धारित होगी। बता दें कि सीआरएस ट्रायल के बाद भी व्यवस्थाएं पूरी करने में भी 10 से 15 दिन का समय लगता है। इस तरह से ट्रेन संचालन में एक माह का समय लगना लाजिमी है। इसलिए दीपावली तक ही लखीमपुर मैलानी के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

लखीमपुर-मैलानी रेलखंड पर लगभग काम पूरा हो गया है। सीआरएस ने ट्रायल की तिथि तय नहीं की है। वहीं कार्यदायी संस्था को स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। काम पूरा होते की सीआरएस ट्रायल की तिथि तय होगी। -विजयलक्ष्मी कौशिक, डीआरएम, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed