फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Judo-Karate being taught to Power Angel in schools

विद्यालयों में पावर एंजेल को सिखाए जा रहे जूडो-कराटे

Sun, 05 Dec 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Judo-Karate being taught to Power Angel in schools
जूडो-कराटे का प्रशिक्षण लेतीं छात्राएं।
705 परिषदीय स्कूलों और 16 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राएं पा रहीं प्रशिक्षण
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में छात्राओं को पावर एंजेल कार्यक्रम के तहत उन्हें बालिका सुरक्षा व शिक्षा से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है, जो कोरोना काल में कई महीने बाधित रहने के बाद अब फिर से गति पकड़ने लगा है। छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वह अपनी सुरक्षा करने में स्वयं सक्षम बन पाएंगी।
जनपद के 705 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों और 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में गठित मीना मंच की सक्रिय छात्राओं को पावर एंजेल (ग्रुप लीडर) बनाया गया है। इन विद्यालयों में 58222 छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण से जोड़ा गया है। 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन होने से कई महीने तक विद्यालय बंद रहे, जिसके बाद 2021 में भी कोरोना की दूसरी लहर आने से लॉकडाउन लगाया गया था। लिहाजा काफी समय छात्राओं को इस आत्मरक्षा रूपी प्रशिक्षण से वंचित होना पड़ा था।
विज्ञापन

सितंबर से विद्यालयों का पुन: संचालन होने पर छात्राओं को पावर एंजेल कार्यक्रम के तहत जूड़ो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि सभी छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल/व्यायाम शिक्षक व अनुदेशक को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। जो छात्राएं किन्ही कारणवश स्कूल नहीं आ रही हैं, उन्हें भी अगले दिनों में आने पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण से छात्राओं में बढ़ रहा आत्मविश्वास
पावर एंजेल कार्यक्रम के तहत छात्राओं को जूडो-कराटे से प्रशिक्षित किए जाने से उनका आत्मविश्वास मजबूत हो रहा है। बालिका सुरक्षा को लेकर कई तरह के कार्यक्रम बनाए गए, जिसमें जूडो-कराटे व ताइक्वांडो सबसे ज्यादा सफल हुए हैं। छात्राओं को जूडो-कराटे से आत्मरक्षा के गुर सीखने को मिल रहे हैं, उससे उनके आत्मविश्वास में वृद्घि हो रही है।

अभी 705 उच्च प्राथमिक विद्यालयों व 16 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छात्राएं इसमें रुचि लेकर अच्छी तरह से जूडो-कराटे का प्रशिक्षण आत्मसात कर रही हैं। इन विद्यालयों की छात्राओं का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अन्य विद्यालयों की छात्राओं को भी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
- डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed