{"_id":"5eea53e38ebc3e42e4639eba","slug":"joking-in-the-ear-was-expensive-clashing-between-two-sides-lakhimpur-news-bly4096200145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक में कान में तीली लगाना महंगा पड़ा, दो पक्षों में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजाक में कान में तीली लगाना महंगा पड़ा, दो पक्षों में भिड़ंत
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव महाराजनगर में एक युवक को मजाक करना महंगा पड़ गया। उसने नीम के पेड़ के नीचे सो रहे दूसरे समुदाय के युुवक के कान में माचिस की तीली डाल दी। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
गांव महाराजनगर निवासी अंग्रेज अपने घर के पास लगे नीम के पेड़ के नीचे मंगलवार की शाम सो रहा था। तभी गांव का चानू आ गया और मजाकिया लहजे में उसने माचिस की तीली सो रहे अंग्रेज के कान में डाल दी, जिससे अंग्रेज गाली बकने लगा। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख पड़ोसियों ने दोनों को डांटकर मामला शांत करवाया। मामला शांत होने के बाद चानू अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने चला गया। करीब दो घंटे बाद वह अपने 24 से अधिक साथियों के साथ आ धमका और ईंट पत्थरों से अंग्रेज पर हमला कर दिया। इससे दूसरे पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पहुंचे प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने लाठियां फटकार कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से 12 लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से करीब 24 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सात लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। एहतियात गांव में एसआई और चार सिपाहियों को तैनात किया गया है।