फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jnsmsyaon took Performed strongly

जनसमस्याओं ने लेकर जोरदार प्रदर्शन किया

Thu, 26 Mar 2015 06:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 26 Mar 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
Jnsmsyaon took Performed strongly
जिले में बिजली अधिकारियों की लापरवाही से हो रही मौतों, गन्ना खरीद केंद्रों पर घटतौली और अंधाधुंध बिजली कटौती के खिलाफ जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति की अगुवाई में हुए इस धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश अधिवक्ता संघ और व्यापार मंडल समेत कई संगठनों ने हिस्सा लिया। इन संगठनों ने अंबेडकर पार्क में धरना देते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान अंधाधुंध बिजली कटौती रोकने, गन्ना खरीद केंदों पर घटतौली बंद करने, शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग की लापरवाही से हो रही मौतों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। कहा गया कि सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप गन्ना किसानों का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

अंबेडकर पार्क में धरने को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के प्रांतीय संयोजक और यूपी बार बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि जिले में हर सप्ताह एक व्यक्ति बिजली विभाग की लापरवाही के कारण मौत के मुंह में जा रहा है। घटतौली कर खुलेआम गन्ना किसानों का शोषण किया जा रहा है। भ्रष्ट अधिकारी बिजली से मौतों और गन्ना घटतौली के लिए नागरिकों को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जिले की जनता किसी कीमत पर शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष समिति के प्रांतीय महासचिव धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि हम समस्याओं के निराकरण के लिए सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति अब आर-पार की लड़ाई लडे़गी।

धरने मेें अन्य लोगों के अलावा लोक जागरण जनाधिकार मंच के संरक्षक सुरेंद्र कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महासचिव नरेंद्र्र कुमार वर्मा, बाबूराम राजवंशी, हिमांशु तिवारी, ब्रह्म प्रकाश सिंह अरुण पांडेय, प्रह्लाद जी, गोपाल कश्यप, संदीप गुप्ता, आशीष बाजपेयी, मनीष तिवारी, विजय शुक्ला, अरुण कटियार दिलीप गुप्ता, महेश पुरी, सुबोध पांडेय, पिंकू मिश्रा, अवधेश त्रिवेदी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed