फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jitin Prasad made a new head on the doorstep of Bholenath to reach Gola

गोला पहुंच भोलेनाथ की चौखट पर जितिन प्रसाद ने नवाया शीश

Tue, 27 Jul 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Jitin Prasad made a new head on the doorstep of Bholenath to reach Gola
यूपी मंत्रिपरिषद में शामिल होने के सवाल को टाल गए
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सावन के पहले सोमवार को छोटीकाशी आने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भगवान भोलेनाथ की चौखट पर मत्था टेकने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विधायक अरविंद गिरि ने भाजपा कार्यकर्ताओं से परिचय कराते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। जितिन प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा की। यहां बता दें कि जितिन प्रसाद को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की सुगबुगाहट तेज है। हालांकि उन्होंने मीडिया के समक्ष इस विषय पर अपना पक्ष नहीं रखा। कहा, अभी समय का इंतजार करिए।
विज्ञापन

लखीमपुर रोड स्थित एक सभागार में जिला उपाध्यक्ष विजय महेश्वरी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार गोला पहुंचने पर जितिन प्रसाद का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विमल कुमार वर्मा, रामपाल सिंह, अवधेश मिश्र, आशीष सिंह, जनार्दन गिरि, मोंटी गिरि, विनोद वर्मा, पप्पू वर्मा, सुजीता कुमारी, राजीव अग्निहोत्री, नवीन पांडे, बालकृष्ण गुप्ता, अनुराग गुप्ता, गोपाल कृष्ण शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed