फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   House collapsed due to blast in suspicious circumstances in lakhimpur kheri

धमाके से उड़ा घर... मां-बेटे की मौत: पड़ोसी बोले- मकान में बनते थे पटाखे, पुलिस ने कहा गैस सिलिंडर फटा

Sat, 19 Aug 2023 02:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 19 Aug 2023 02:53 PM IST
सार

कस्बा जंगबहादुरगंज में इंटरलॉकिंग ईंट प्लांट के निकट बब्बू का मकान था। शुक्रवार सुबह तेज धमाके के साथ पूरा मकान ढह गया। पुलिस के मुताबिक गैस सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है, वहीं स्थानीय लोग दबी जुबा से मकान में पटाखा बनाने का कार्य होना बता रहे हैं। 

विज्ञापन
House collapsed due to blast in suspicious circumstances in lakhimpur kheri
मकान में जांच करती फोरेंसिक टीम

विस्तार

लखीमपुर खीरी के जंगबहादुरगंज में शुक्रवार की सुबह एक मकान में हुए विस्फोट से पूरा मोहल्ला दहल गया । इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए थे। हादसे की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस सिलिंडर में विस्फोट की बात कह रही है। हालांकि, पड़ोसियों का कहना है कि सिलिंडर में विस्फोट से पूरा घर तबाह नहीं होता। यह बारूदी धमाका है। कुछ ने दबी जुबान से घर में पटाखा सामग्री बनने की बात कही।

विज्ञापन


कस्बा जंगबहादुरगंज में इंटरलॉकिंग ईंट प्लांट के निकट बब्बू का मकान है। यहां शाहजहांपुर के तिलहर थाने के डभौरा निवासी मोहम्मद नबी परिवार के साथ किराये पर रहते थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक तेज विस्फोट हुआ और पूरा मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में मोहम्मद नबी की 30 वर्षीय पत्नी हलीमा और 14 वर्षीय बेटे जीशान की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि मोहम्मद नबी, बब्बू और उसकी पत्नी नूरबानो, पुत्री अलीना, मोहम्मद शमद, अरमान, सोनम घायल हो गए।

विज्ञापन

धमाके से हिल गए पड़ोसियों के मकान 

घटना के वक्त आसपास रहने वाले अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में सोए थे। इसी समय बब्बू के मकान में तेज धमाका हुआ और पूरा मकान ढह गया। धमाका इतना तेज था कि कुछ पड़ोसियों के मकान भी हिल गए। कुछ में दरारें भी आ गईं। मकान हिला तो लोग उठे और बाहर की ओर भागे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

पता चला तो बब्बू के मकान के पास भीड़ जमा हो गई। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें शुरू हो गईं। हादसे में बब्बू के किराएदार नवी मोहम्मद की पत्नी हलीमा व बेटे जीशान की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि पड़ोसी लल्लू पाल का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। लल्लू की बछिया की मौत मलबे में दबकर हुई।

कक्षा आठ का छात्र था जीशान

मृतक जीशान कस्बे के केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज में पढ़ता था। वह कक्षा आठ का छात्र था। मृतक जीशान एक वर्ष पूर्व परिवार के साथ जंगबहादुरगंज आया था। विस्फोट में छात्र की मौत की सूचना पर कॉलेज में शोकसभा की गई। सूचना मिलते ही बब्बू और मोहम्मद नबी के सगे-संबंधी भी पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया।

मकान मालिक के परिवार को आईं चोटें

इस हादसे में मकान मालिक बब्बू के परिवार के कई सदस्यों को चोट आई है। खुद बब्बू भी घायल हो गए। उनकी पत्नी व बेटी का इलाज हो रहा है। गनीमत रहीं कि जहां हादसा हुआ, वहां घनी बस्ती नहीं थी। थोड़ी-थोड़ी दूर पर कुछ मकान ही बने थे। लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed