{"_id":"1d21895fb7418489d257e7fba3ed14e3","slug":"jhanpur-bhudwara-and-teams-won-gosiana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहानपुर, भुड़वारा और घोसियाना की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहानपुर, भुड़वारा और घोसियाना की टीमें जीतीं
गोला गोकर्णनाथ
Updated Wed, 07 Jan 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में स्वर्गीय रामरजा देवी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार रामदेव निषाद ने गुब्बारे उड़ाकर किया। बुधवार को खेले गए मैचों में जहानपुर, भुड़वारा और घोसियाना की टीमें विजयी रहीं।
उद्घाटन मैच से पूर्व मशाल जलाई गई जिसे लेकर आदित्य निषाद ने फील्ड का चक्कर लगाया। खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच जहानपुर और हाशमी क्लब खम्हौल के बीच हुआ, जहानपुर के खिलाड़ी रेशू ने दो गोल दाग कर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई। इसके बाद मतीन क्लब भुड़वारा और सुभाषचंद्र बोस क्लब बसलीपुर के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दो-दो गोल दागे। निर्णय के लिए ट्राई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। जिसमें भुड़वारा की टीम ने गोल दागकर अपनी टीम को 3-2 से विजय दिलायी। तीसरा मैच यूथ क्लब घोसियाना और ईदगाह क्लब के बीच हुआ, जिसमें यूथ क्लब घोसियाना 3-0 से विजयी हुआ। निर्णायक वीरेंद्र भारद्वाज और मकसूद अली रहे। इस मौके पर टूर्नामेंट संयोजक राजेंद्र कुमार निषाद, अमित निषाद, पूर्व सैनिक तानसिंह, अवधेश मिश्र, रिंकू ठाकुर, रमेशचंद, कपिल निषाद, गौरव निषाद, आस्था, एके पांडे सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।