{"_id":"6657a5b056d8e7df1b001d04","slug":"je-lineman-beaten-up-in-ruckus-at-power-substation-lakhimpur-news-c-4-1-bly1016-411229-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिजली उपकेंद्र पर बवाल जेई-लाइनमैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिजली उपकेंद्र पर बवाल जेई-लाइनमैन को पीटा
विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। नलकूप के फुंके ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने के लिए उपकेंद्र पहुंचे नयागांव के कुछ लोगों ने विवाद के बाद जेई अकमल हुसैन और लाइनमैन शमशुल को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पीटने व अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं।
जेई अकमल के मुताबिक बुधवार सुबह नयागांव के करनजीत सिंह उर्फ लाल सिंह अपने बेटे के साथ उपकेंद्र पहुंचे। फुंका ट्रांसफॉर्मर तत्काल बदलने के लिए कहते हुए अभद्रता शुरू कर दी। समझाया कि एक दिन पहले ही तो ट्रांसफॉर्मर फुंका है, नए का इंतजाम करते ही जल्द बदलवाया जाएगा। समझाने पर भी करनजीत नहीं माने और धमकी देते हुए चले गए। फिर वह 12:30 बजे छह-सात लोगों के साथ पहुंचे और राजस्व वसूली संकलन कक्ष में घुसकर उन्हें व लाइनमैन को पीटा।
दूसरी तरफ करनजीत ने तहरीर देकर कहा है कि स्टाफ बकाया बिल जमा कराने के बावजूद ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए 10 हजार रुपये घूस मांग रहा था। इसी का वीडियो बनाने से स्टाफ नाराज हो गया। फिर लाइनमैन शमशुल ने वीडियो बनाते नवजोत को पीटा। जेई अकमल पर भी हमले का आरोप लगाया गया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद > > दो घंटे चला बवाल ः पेज 2
विज्ञापन
विज्ञापन
जेई अकमल के मुताबिक बुधवार सुबह नयागांव के करनजीत सिंह उर्फ लाल सिंह अपने बेटे के साथ उपकेंद्र पहुंचे। फुंका ट्रांसफॉर्मर तत्काल बदलने के लिए कहते हुए अभद्रता शुरू कर दी। समझाया कि एक दिन पहले ही तो ट्रांसफॉर्मर फुंका है, नए का इंतजाम करते ही जल्द बदलवाया जाएगा। समझाने पर भी करनजीत नहीं माने और धमकी देते हुए चले गए। फिर वह 12:30 बजे छह-सात लोगों के साथ पहुंचे और राजस्व वसूली संकलन कक्ष में घुसकर उन्हें व लाइनमैन को पीटा।
विज्ञापन
दूसरी तरफ करनजीत ने तहरीर देकर कहा है कि स्टाफ बकाया बिल जमा कराने के बावजूद ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए 10 हजार रुपये घूस मांग रहा था। इसी का वीडियो बनाने से स्टाफ नाराज हो गया। फिर लाइनमैन शमशुल ने वीडियो बनाते नवजोत को पीटा। जेई अकमल पर भी हमले का आरोप लगाया गया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद >
विज्ञापन