फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   JCB will thunder on the construction done on the land of Sarayan river

Lakhimpur Kheri News: सरायन नदी की जमीन पर कराए गए निर्माण पर गरजेगी जेसीबी

Mon, 26 Jun 2023 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
JCB will thunder on the construction done on the land of Sarayan river
गोला गोकर्णनाथ। इन दिनों सरायन नदी का सफाई कार्य जोरों पर है। तहसील प्रशासन ने अवैध निर्माणों का चिह्नांकन कराकर कब्जेदारों को नोटिस जारी कर दिया है। जल्द ही सरायन में किए गए अवैध निर्माण पर जेसीबी गरजेगी।
विज्ञापन

नगर के किनारे से निकली सरायन नदी कूड़े कचरे, सिल्ट, झाड़ झंखाड़ से पट चुकी है। प्रशासन ने इसका जीर्णोद्धार करने की ठानी है, जिसके बाद तहसील, नगर पालिका, ब्लॉक और बजाज चीनी मिल के संयुक्त प्रयास से सफाई कार्य कराया जा रहा है। नदी में शहर और क्षेत्र के कई पानी निकास के नाले जोड़ते हैं। नाले और नदी फट जाने से जलभराव की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, विधायक अमन गिरि के साथ अधिकारियों कर्मचारियों ने नदी में किए गए अवैध निर्माण का चिह्नांकन कर अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया। तहसील प्रशासन ने 16 अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर निर्माण हटाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सावन से पूर्व नदी की सफाई का कार्य पूर्ण करना है। कई स्थानों पर अवैध निर्माण मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed