फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   JCB Grji in Palia

पलिया में गरजी जेसीबी

Sun, 25 Oct 2015 07:45 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 25 Oct 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
JCB Grji in Palia
हमेशा की तरह इस बार भी प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान छोटे दुकानदारों तक सीमित रहा। खोखे आदि तोड़कर सामान जब्त कर लिया गया, जबकि बड़े दुकानदारों को सामान हटाने में रियायत दे दी गई। इसका जब छोटे दुकानदारों ने विरोध किया तो उनकी आवाज दबा दी गई। इस बार कई स्थानों पर जेसीबी गरजी।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसडीएम पीके सिंह के नेतृत्व में एसडीएम मितौली शादाब असलम, सीओ रामआसरे सिंह, एसओ केपी सिंह, एसएसआई केएन सिंह, एसआई नितीश भारद्वाज, एसआई अशोक कुमार, चौकी इंचार्ज पलिया योगेंद्र प्रसाद, एसआई दिनेश यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल ने शहर के कमल चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। सड़कों के किनारे रखे खोखे आदि को हटा दिया तो बोर्ड गिरा दिए गए। सड़कों किनारे लगे होर्डिंग्स को भी हटाया गया और सारा माल जब्त कर लिया गया। ठेलिया आदि पर सामान बेचने वालों को खदेड़ दिया गया। ये सिलसिला भीरा रोड, चौकी तिराहा, स्टेशन रोड, पुरान बस अड्डे, बाइपास रोड, टेहरा तक चला। अभियान को लेकर छोटे दुकानदार गुस्से में नजर आए। तमाम बड़े दुकानदारों को सामान हटाने का मौका देकर राहत दे दी गई। अभियान के दौरान शहर में हड़कंप मचा रहा और तमाम लोग अपना सामान हटाकर इधर उधर ले जाते रहे।
विज्ञापन

... जब नाराज होकर लौट गए एसओ
पक्षपात को मुहर तब लगी, जब पुलिस के एक अधिकारी ने एक बड़े होटल स्वामी के चबूतरे को बचाने को कहा। इससे एसओ नाराज हो गए और कहा कि सबके साथ एक जैसा बर्ताव किया जाना चाहिए। इसको लेकर उनकी उक्त अधिकारी से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद एसओ पुलिस बल को लेकर वहां से वापस चले गए। हालांकि कुछ देर बाद वह वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह करना पड़ा विरोध का सामना
स्टेशन रोड पर बड़े दुकानदारों को राहत मिलने से नाराज लोगों के विरोध का सामना अधिकारियों को करना पड़ा, यह बात दीगर रही कि उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed