फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jangbahadur Singh becomes president of District Advocates Association

जंगबहादुर सिंह जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने

Tue, 19 Jan 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Jangbahadur Singh becomes president of District Advocates Association
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी गठित हो गई है। रविवार देर रात तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें जंग बहादुर सिंह अध्यक्ष, हरीशंकर शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अजय कुमार पांडेय महामंत्री चुने गए हैं।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ सभागार में देर रात तक चली मतगणना के बाद जंगबहादुर सिंह को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। जंगबहादुर सिंह को 541 वोट मिले तो उनके प्रतिद्वंद्वी अवधेश कुमार सिंह 447 वोट ही हासिल कर सके और 94 मतों से शिकस्त खा गए, जबकि 396 वोट हासिल करते हुए धर्मेंद्र शुक्ल तीसरे पायदान पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए हरीशंकर शुक्ल ने 588 वोट प्राप्त किए तो निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीरेश सिंह तोमर को 517 वोट मिले, श्रीपाल जायसवाल तीसरे पायदान पर रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने 608 वोट हासिल करते हुए विजय हासिल की तो उनके प्रतिद्वंद्वी जावेद हनीफ 572 वोट ही हासिल कर सके।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष विजय कुमार राज ने कांटे के मुकाबला के बीच 15 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी शशिकुमार वाजपेई ने 763 वोट हासिल किए। महामंत्री पद के लिए सबसे दिलचस्प मुकाबला दिखा। अजय कुमार पांडेय ने सर्वाधिक 373 वोट के अंतर से जीत दर्ज कराई है, उन्हें 687 वोट हासिल हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विश्वपाल वर्मा को 314 वोट प्राप्त हुए, तीसरे स्थान पर मनोज जायसवाल तो विपुल मिश्र चौथे स्थान पर पहुंच गए। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए विष्णु गोपाल सक्सेना को 779 वोट, मोहम्मद इशहाक को 745 वोट और अरविंद तिवारी ने 697 वोट हासिल करते हुए जीत दर्ज कराई, जबकि गौरव बाजपेई 597 और संजीत मिश्र 280 वोट ही हासिल कर सके। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ के लिए जयप्रकाश गिरि, 698 सुधीर शुक्ल 693 और मोहम्मद उमर सिद्दीकी 659 वोट हासिल करते हुए निर्वाचित हुए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए सिद्धार्थ वाजपेई 560 अरविंद कुमार सिंह 530 और अनुज कुमार शुक्ल 506 वोट हासिल कर विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के कंधों पर हैं चुनौतियां
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी के कंधों पर बहुत चुनौतियां हैं। चैंबर्स एलाटमेंट के लिए संघर्ष की बात पहले ही कह चुके हैं, इसके अलावा नए सिरे से जिला अधिवक्ता संघ के कायाकल्प की भी योजना नई कार्यकारिणी और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से चर्चा कर तैयार की जाएगी, उन्हें वकीलों ने जो जिम्मेदारी दी है उसे हरहाल में पूरा किया जाएगा।

कहने के बजाय करने में विश्वास
नवनिर्वाचित महामंत्री अजय पांडेय ने बताया जिस तरह आम जनमानस का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ है, वह उनके लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उनकी छवि हमेशा से जनहित के लिए संघर्ष करने वालों में जानी जाती है। आगे भी उनकी संघर्ष की पहचान में कोई परिवर्तन नहीं होगा, वह कहने के बजाय करने में विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed