{"_id":"66a6b9ea08a01f45e40b4905","slug":"jan-arogya-mela-not-held-at-many-chcs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-125844-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कई सीएचसी पर नहीं लगा जन आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कई सीएचसी पर नहीं लगा जन आरोग्य मेला
विज्ञापन
निघासन सीएचसी पर मरीज की जाँच करते डाक्टर अरविन्द पटेल। संवाद
लखीमपुर खीरी। अब जन आरोग्य मेला सीएचसी पर हर रविवार को नहीं लगेगा। अचानक हुए इस बदलाव की वजह से रविवार को कई सीएचसी पर मेला नहीं लगा तो मरीज मायूस होकर लौटे।
पीएचसी और कई सीएचसी में जन आरोग्य मेला में सबसे ज्यादा त्वचा की समस्या के मरीज पहुंचे। बारिश में गीले कपड़े पहने की वजह से लोगों में स्किन की समस्या बढ़ी है। इस समस्या से सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बुखार के भी मरीज हैं, जो मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से बढ़ रहा है।
शहर में निर्मलनगर में फार्मासिस्ट रवि कश्यप और नौरंगाबाद में फार्मासिस्ट वेद प्रकाश ने मरीजों को दवाएं दी। गोटैयाबाग पीएचसी पर आयुर्वेद की डॉ. प्रियंका वर्मा ने मरीजों को देखा, लेकिन वह साढ़े 11 बजे से मेला छोड़कर चली गईं। वहीं निघासन सीएचसी पर बुखार, पेट दर्द के मरीज ज्यादा पहुंचे। खीरी टाउन पीएचसी पर 18 मरीज दवा दवा लेने आए। खमरिया सीएचसी में 22 और मोहम्मदी के राजापुर बैनी 30 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
डायरिया, बुखार दाद-खाज के मरीजों की भरमार
धौरहरा/सम्पूर्णानगर। धौरहरा सीएचसी पर रविवार को डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. प्रकाश चंद्रा ने वायरल बुखार, डायरिया, दाद खाज और खांसी बुखार आदि के 130 मरीज देखे। पीएचसी सिसैया में डॉ. अशोक, रंजीतगंज में डॉ. राजेंद्र बहादुर, ढिहुआ कलां में डॉ. संतोष निराला ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी। संपूर्णानगर पीएचसी पर डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 15 मरीज पहुंचे। इसमें फोड़ा, फुंशी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज आए। संवाद
बेहजम-बिजुआ सीएचसी से मायूस लौटे मरीज
बेहजम/बिजुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम और बिजुआ सहित अन्य केंद्रों पर मेला नहीं लगा। ऐसे में आने वाले मरीज मायूस होकर लौट गए। बेहजम के नेत्र चिकित्सक डॉ. राममूर्ति यादव, फार्मासिस्ट अनरुल हक ने बताया कि अब सीएचसी पर यह मेला प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को लगेगा। वहीं बिजुआ सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया कि अब रविवार को सीएचसी पर मेला बंद कर दिया गया है। अब माह के चौथे शनिवार को मेला लगेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जन आरोग्य मेला में बदलाव किया है। अभी तक पीएचसी, सीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेला लगता था, लेकिन अब सीएचसी पर मेला नहीं लगेगा। अब सीएचसी पर माह के चौथे शनिवार को मेला लगेगा।
-डॉ. अमितेश द्विवेदी, नोडल, जन आरोग्य मेला
सिकंदराबाद में 79 मरीज दवा लेने पहुंचे
सिकंदराबाद। पीएचसी सिकंदराबाद पर रविवार को 79 मरीज दवा लेने पहुंचे, जिसमें 29 बच्चे शामिल रहे। अधिकांश मरीज खुजली के रहे। डॉ. एस डी गोस्वामी ने मरीजों को देखा और दवाएं दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीज स्किन के पहुंच रहे हैं।