फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jailed husband for infidelity, wife goes away with lover

Lakhimpur Kheri News: जेल गए पति से बेवफाई, प्रेमी संग चली गई पत्नी

Sun, 12 May 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jailed husband for infidelity, wife goes away with lover
गोला गोकर्णनाथ। पति के जेल में होने के दौरान पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब पत्नी की बेवफाई से परेशान शहर का एक युवक उसे तलाश करने के लिए दर-दर भटक रहा है। पीड़ित ने पुलिस के अलावा डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर पत्नी को तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को भेजे प्रार्थना पत्र में युवक ने कहा है कि वह किसी मामले में दो वर्ष जेल में रहा। इस दौरान कुछ समय तक पत्नी उससे मिलाई करने जेल में आती रही। इसके बाद उसने आना बंद कर दिया। इसी दौरान पत्नी का एक व्यक्ति से मेलजोल हो गया। उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी अपने प्रेमी के साथ करीब पांच लाख का सामान लेकर चली गई। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed