{"_id":"62f401ccd8158c451e56563d","slug":"jack-slipped-driver-dies-after-being-hit-by-bus-axle-lakhimpur-news-bly494033882","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur: उचौलिया में बस का टायर बदलने के दौरान जैक फिसला, वाहन के नीचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur: उचौलिया में बस का टायर बदलने के दौरान जैक फिसला, वाहन के नीचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत
Thu, 11 Aug 2022 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:02 AM IST
सार
दिल्ली से पिहानी (हरदोई) जा रही डग्गामार निजी डबलडेकर बस का पहिया पंक्चर हो गया। चालक ने पहिया बदलने के लिए उचौलिया के पास बस रोक दी। पहिया बदलने के लिए बस का दूसरा चालक 30 वर्षीय कासिम निवासी हापुड़ बस के पहिये को निकालने के लिए जैक लगाने लगा। इसी दौरान जैक फिसलने से कासिम बस के एक्सल के नीचे दब गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखीमपुर खीरी में उचौलिया कस्बे में गुरुद्वारा के पास बुधवार की सुबह प्राइवेट बस का टायर बदल रहा चालक जैक फिसलने से बस के नीचे दब गया, जिससे चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
गुरुद्वारा के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह दिल्ली से पिहानी (हरदोई) जा रही डग्गामार निजी डबलडेकर बस का पहिया पंक्चर हो गया। चालक ने पहिया बदलने के लिए उचौलिया गुरुद्वारा के पास बस रोक दी। पहिया बदलने के लिए बस का दूसरा चालक 30 वर्षीय कासिम पुत्र फहमुद्दीन निवासी सलाही कटखेरा थाना कोतवाली देहात जिला हापुड़ बस के पहिये को निकालने के लिए जैक लगाने लगा। इसी दौरान जैक फिसलने से कासिम बस के एक्सल के नीचे दब गया।
विज्ञापन
कासिम के एक्सल के नीचे दबने से चीख पुकार मच गई। लोगों ने बस को उठाकर कासिम को निकालने की कोशिश की, लेकिन निकाल नहीं सके। इसके बाद बस को आगे बढ़ाकर कासिम को निकाला गया। तब तक कासिम की मौत हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रक्षाबंधन के कारण बस में काफी संख्या में सवारियां थीं, जो अन्य वाहनों से चली गईं।
विज्ञापन