{"_id":"5d9786a88ebc3e93b532c88b","slug":"jaam-lakhimpur-news-bly378884166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग स्थल हैं न सुविधाएं, मगर काट रहे चालान..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग स्थल हैं न सुविधाएं, मगर काट रहे चालान..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर में पर्किंग सुविधा न होना वाहन मालिकों पर भारी पड़ रहा है। बाजार में चौपहिया और दोपहिया वाहनों से आने वाले लोगों के सामने मजबूरी होती है कि वे अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े करें। ऐसा करते हैं तो पुलिस की निगाह टेढ़ी हो जाती है, जाम खत्म कराने की कोशिश में लगी पुलिस के सामने सबक सिखाने को एक ही रास्ता होता है कि इन वाहनों का चालान कर दे। नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद ये चालान भी बहुत भारी पड़ रहे हैं। त्योहारी सीजन चालू होने के बाद यह कार्रवाई और बढ़ गई है। वहीं नगर पालिका इस तरफ से आंखें मूंदे हुए है। उसने सात जिन जगहों पर पार्किंग स्थल बनाना तय किया था, वहां कुछ नहीं हुआ। यहां तक नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को यह तक नहीं पता कि पार्किंग स्थल बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत है। शहर के बाजारों में जाम की स्थिति पर एक नजर
स्थान: हीरालाल धर्मशाला
यह दृश्य हीरालाल धर्मशाला के पास का है। रोडवेज बस स्टैंड को जाने वाली इस सड़क पर यहां आटो-ई रिक्शा स्टैंड जैसे हालात हैं। चालक सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे अक्सर दुर्घटनाओं का भय रहता है। वहीं जाम की स्थिति भी बनी रहती है। जबकि पुलिस बूथ भी 10 कदम की दूरी पर है।
स्थान: जेल गेट रोड
यह दृश्य जीआईसी गेट का है। यह जेल गेट रोड शहर की प्रमुख रोड है। इस पर पुलिस लाइन, महिला जिला अस्पताल, कचहरी, जिला कारागार है। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। इसमें अफसर भी पीछे नहीं है। यातायात पुलिस इन वाहनों का चालान कर देती है।
विज्ञापन
स्थान: निकट गुरुगोविंद सिंह चौक
गुरुगोविंद सिंह चौकी से खीरी जाने वाले इस मार्ग पर रोडवेज बसों का आवागमन होता है। इस मार्ग पर भी कहीं पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इससे बाहर से आने वाले लोग अपने वाहनों को रोड़ पर ही खड़ा कर देते हैं। इससे सड़कों पर जाम लगी रहती है। यातायात पुलिस के चालान करने से वाहन चालक परेशान होते हैं।