फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   It will take six months to prepare the building for police personnel

Lakhimpur Kheri News: पुलिस कर्मियों के लिए भवन तैयार होने में लगेगा छह महीने का समय

Sat, 13 Apr 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
It will take six months to prepare the building for police personnel
पुलिस लाइन में बन रही 12 मंजिला बि​ल्डिंग-संवाद
लखीमपुर खीरी। आवास की दिक्कतें दूर करने के लिए पुलिस लाइन में 12 मंजिला भवन बनाया जा रहा है। भवन में करीब 96 पुलिस कर्मियों के लिए आवास बन रहे हैं। यह पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को एक साथ फ्लैट मिलेंगे। भवन 19.5 करोड़ की लागत से बन रहा है। लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण करा रहा है। अभी आवासों का कार्य पूरा होने में करीब छह महीने का समय और लग सकता है।
विज्ञापन

शहर में तैनाती होने के बाद आज भी कई पुलिस कर्मी किराए का आवास लेकर रह रहे हैं। दिक्कतों को देखते हुए पुलिस लाइन में लोक निर्माण विभाग लखनऊ के निर्माण खंड एक इस बहुमंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य करा रहा है। करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बीत गया। अभी महज 60 प्रतिशत कार्य हो पाया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी तक करीब छह महीनों का समय लग सकता है। 12 मंजिला इमारत में एक फ्लोर पर चार क्वार्टर बनाए जा रहे हैं। यानी एक बिल्डिंग में 48 आवास होंगे। यहां पर दो बिल्डिंगों को मिलाकर कुल 96 क्वार्टर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2024 तक पूरा होना है निर्माण कार्य
पुलिस लाइन में बनाए जा रहे 96 क्वार्टर वाली बिल्डिंग जून 2024 में पूरी होनी है। कार्य करीब डेढ़ साल से ज्यादा का समय से कराया जा रहा है। पहले यह कार्य फरवरी 2023 में पूरा होना था लेकिन ज्यादा काम होने के चलते लोक निर्माण विभाग ने शेड्यूल रिवाइज किया था। इसके बाद कार्य समाप्ति की अंतिम तिथि जून 2024 तय की गई।

चर्चा में रह चुकी है बिल्डिंग
करीब एक महीने पहले यह बिल्डिंग चर्चा में रही। निर्माण में मानकों की अनदेखी के चलते बिल्डिंग की इमारत का पिलर टेढ़ा हो गया था। इसके बाद पुलिस लाइन से लेकर लोक निर्माण के अधिकारी सकते में आ गए थे। कई बार अधिकारियों ने पत्राचार किया। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना था कि स्ट्रक्चर बनाते समय जो शटरिंग लगाई गई थी, उसमें से कुछ शटरिंग ढीली होने के कारण स्ट्रक्चर टेढ़ा दिखाई दे रहा है। अधिकारियों का दावा है कि प्लास्टर के दौरान कमियां सही हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed