फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   It was difficult to see the loving couple in objectionable condition.

Lakhimpur Kheri News: आपत्तिजनक हालत में प्रेमी जोड़े को देखना पड़ गया भारी

Fri, 29 Nov 2024 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
It was difficult to see the loving couple in objectionable condition.
धौरहरा। छह नवंबर को हुए बालक रोहित हत्याकांड का पुलिस ने 22 दिन बाद शुक्रवार को खुलासा कर दिया। रोहित ने एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। भेद खुलने के डर से प्रेमी जोड़े ने रोहित की खुरपे से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आला-ए-कत्ल बरामद करते हुए प्रेमी जोड़े को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ धौरहरा प्रीतमपाल सिंह ने बताया कि छह नवंबर को टेकीकुंडा निवासी रोहित (10) अचानक घर से लापता हो गया था। उसके चाचा ने सात नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जानकारी होने पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो रोहित का शव नौ नवंबर को बच्चा लाल वर्मा के खेत में बरामद हुआ था।
विज्ञापन

मृतक की मां मंजू देवी ने पड़ोसी गांव निवासी दूसरे समुदाय के चार लोगों को नामजद कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्याकांड की परतें खुलने लगीं। पुलिस ने काॅल डिटेल और मुखबिरों का भी सहारा लिया। 22 दिन जांच के बाद आखिर पुलिस ने आरोपी मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक, रंजीत कुमार वर्मा निवासी होलागढ़ ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर रोहित की हत्या की थी। रोहित ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। यह बात उसके घर वालों को बताने की धमकी दी थी। बताया कि घटना के दूसरे दिन शव को उठाकर घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में छिपाया था। पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार वर्मा और उसकी प्रेमिका शिल्पी को हत्या में इस्तेमाल किए गए खुरपे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed