फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stubble burnt in the fields five lekhpal suspended in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: खेतों में जली पराली... पांच और लेखपाल निलंबित; दो अन्य कर्मचारियों पर भी हुई कार्रवाई

Sun, 26 Nov 2023 03:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 26 Nov 2023 03:40 PM IST
सार

प्रशासन ने शनिवार को पांच और लेखपाल निलंबित कर दिए हैं, जबकि पांच किसानों का सट्टा निलंबित किया गया। उधर, किसानों ने भी प्रशासन की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Stubble burnt in the fields five lekhpal suspended in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में एक ओर जहां पराली जलाने के मामले थम नहीं रहे हैं, वहीं लापरवाही बरतने पर राजस्व और कृषि विभाग के कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। सेटेलाइट से पराली जलने के मामले पकड़े जा रहे हैं। प्रशासन ने शनिवार को पांच लेखपाल और निलंबित कर दिए हैं, जबकि पांच और किसानों का सट्टा निलंबित किया गया। उधर, अब किसानों ने भी कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इससे पूर्व पराली न जलाने को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने व प्रचार-प्रसार न करने पर गोला के दो लेखपालों पर कार्रवाई की गई थी। बता दें कि गन्ना विभाग समेत कृषि और राजस्व विभाग मिलकर निगरानी कर रहे हैं। तीनों को संयुक्त जिम्मेदारी दी गई है कि सभी मिलकर क्षेत्र में किसानों को पराली जलाने से नुकसान के बारे में बताएं, क्योंकि प्रदेश और केंद्र की सरकारें पराली जलाए जाने को लेकर सख्त हैं। 
विज्ञापन


गन्ना विभाग ने जिले की सभी 14 समितियों पर पराली नष्ट कराने के लिए किराये पर मर्चर और ट्रैक्टर की व्यवस्था की है। अगर किसान मर्चर से पराली प्रबंधन करता है, तो इसके इस्तेमाल से पराली चूर-चूर होकर खेत में मिल जाती है। किसान के लिए यह सौदा महंगा बैठ रहा है। इसलिए खेत में ही पराली जला रहे हैं, जिससे वह प्रशासन की कार्रवाई के दायरे में आ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर हुई कार्रवाई 
एसडीएम मोहम्मदी अवनीश कुमार ने लेखपाल ऋषि कुमार और अमित कुमार, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने लेखपाल वेद प्रकाश सिंह और सुरेश विश्वकर्मा व एसडीएम निघासन अश्विनी कुमार सिंह ने लेखपाल दिलीप कुमार को निलंबित किया है। उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा ने पराली सहित अन्य कामों में लापरवाही बरतने के मामले में दो प्राविधिक सहायकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। मोहम्मदी में तीन किसानों से ढाई-ढाई हजार का जुर्माना और सट्टा निरस्त किया। एसडीएम निघासन अश्वनी सिंह और लखीमपुर सदर में एक-एक काश्तकार पर जुर्माना और सट्टा निरस्त किया गया है। अब तक 21 किसानों के सट्टे निरस्त हो चुके हैं। 

अगले पांच दिन होंगे मुश्किल भरे
पराली जलाने को लेकर अगले पांच दिन मुश्किल भरे होने वाले हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, सेटेलाइट की निगरानी 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। 30 नवंबर के बाद गन्ना, कृषि और राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर निगरानी की जिम्मेदारी बढ़ेगी। 

किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन 
राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने किसानों के साथ शनिवार को गन्ने की पत्ती जलाने वाले किसानों पर जुर्माना-मुकदमे और सट्टे निरस्त करने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। सभा करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह को देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में पराली शब्द का जिक्र किया है, जो धान की होता है। गन्ने की सूखी पत्ती जलाने पर भी किसानों पर जुर्माना कर मुकदमे दर्ज कर सट्टे निरस्त किए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार फौजी, राजीव वर्मा, अरुण वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदयाल वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, नरायन लाल, संतोष सिंह भदोरिया आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed